Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    रानी वेलु नचियार की जयंती पर पीएम मोदी ने किया ट्वीट, कहा- आपका अदम्य साहस करता रहेगा प्रेरित

    By Neel RajputEdited By:
    Updated: Mon, 03 Jan 2022 10:00 AM (IST)

    पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा बहादुर रानी वेलू नचियार को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। उनका अदम्य साहस आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उपनिवेशवाद से लड़ने के लिए उनकी मजबूत प्रतिबद्धता उल्लेखनीय थी। वह हमारी नारी शक्ति की भावना का प्रतीक हैं।

    Hero Image
    रानी वेलु नचियार को तमिलों द्वारा वीरमंगई के नाम से जाना जाता है। (ANI)

    नई दिल्ली, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रानी वेलु नचियार को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि उनका 'अदम्य साहस' आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उपनिवेशवाद से लड़ने के लिए उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए, पीएम मोदी ने रानी को महिला सशक्तिकरण की पहचान भी कहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, बहादुर रानी वेलू नचियार को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। उनका अदम्य साहस आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उपनिवेशवाद से लड़ने के लिए उनकी मजबूत प्रतिबद्धता उल्लेखनीय थी। वह हमारी नारी शक्ति की भावना का प्रतीक हैं।

    1730 में जन्मी, 1780-1790 तक शिवगंगा एस्टेट की रानी रानी वेलु नचियार, भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ युद्ध छेड़ने वाली पहली भारतीय रानी थीं। उन्हें तमिलों द्वारा वीरमंगई के नाम से जाना जाता है।