Guru Gobind Singh Jayanti 2022: प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Guru Gobind Singh Jayanti 2022 प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को 10वें सिख गुरु गोबिंद सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर उन्होंने ट्वीट किया और गुरु की प्रशंसा करते हुए अपने भाषण की एक पुरानी क्लिप पोस्ट की।
नई दिल्ली, एजेंसी। Guru Gobind Singh Jayanti 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 10वें सिख गुरु गोबिंद सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ट्वीट किया, उनका अद्वितीय साहस आने वाले वर्षों में लोगों को प्रेरित करता रहेगा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने गुरु की प्रशंसा करते हुए अपने भाषण की एक पुरानी क्लिप भी पोस्ट की।
पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, उनके प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर मैं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन करता हूं और मानवता की सेवा में उनके योगदान को याद करता हूं। उनका अद्वितीय साहस आने वाले वर्षों में लोगों को प्रेरित करता रहेगा।
ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦੇ ਪਵਿੱਤਰ ਮੌਕੇ 'ਤੇ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਮੈਂ ਪ੍ਰਣਾਮ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਅਤੇ ਮਾਨਵਤਾ ਦੀ ਸੇਵਾ ਲਈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਯੋਗਦਾਨ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰਦਾ ਹਾਂ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਬੇਮਿਸਾਲ ਸਾਹਸ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਵਰ੍ਹਿਆਂ ਤੱਕ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਦਾ ਰਹੇਗਾ। pic.twitter.com/9pPnbvEQ61— Narendra Modi (@narendramodi) December 29, 2022