विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'संकट की घड़ी में ईरान के साथ खड़ा है भारत', PM मोदी ने इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर हादसे पर गहरी चिंता जताई

Published: Mon, 20 May 2024 03:27 AM (IST)Updated: Mon, 20 May 2024 03:37 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग के संबंध में रिपोर्टों ...और पढ़ें

भारत ईरानी लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है- पीएम मोदी (फाइल फोटो)
भारत ईरानी लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है- पीएम मोदी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया हेलीकॉप्टर
  2. हेलीकॉप्टर में ईरान के विदेश मंत्री भी मौजूद

पीटीआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर की 'हार्ड लैंडिंग' के संबंध में रिपोर्टों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत ईरानी लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "आज राष्ट्रपति रईसी की हेलीकॉप्टर उड़ान के संबंध में रिपोर्टों से बेहद चिंतित हूं। संकट की इस घड़ी में हम ईरानी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं और राष्ट्रपति और उनके दल की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं।"

पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया हेलीकॉप्टर

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी , ईरान के विदेश मंत्री और अन्य अधिकारियों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर रविवार को पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद घने कोहरे से घिरे जंगल में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। हालांकि, ईरान में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की सलामती के लिए प्रर्थनाएं शुरू हो गई हैं।

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान में बाढ़ और बारिश से फिर तबाही, 1500 घर तबाह; 84 लोगों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।