विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Easter 2023: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी ईस्टर की बधाई, बोले- समाज में सद्भाव की भावना को करें गहरा

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sun, 09 Apr 2023 08:28 AM (IST)

Happy Easter प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईस्टर की बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा ईस्टर की ...और पढ़ें

Easter 2023: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी ईस्टर की बधाई, बोले- समाज में सद्भाव की भावना को करें गहरा
Easter 2023: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी ईस्टर की बधाई, बोले- समाज में सद्भाव की भावना को करें गहरा

नई दिल्ली, एजेंसी। Happy Easter: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईस्टर की बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ईस्टर की बधाई, यह विशेष अवसर समाज में लोगों के भीतर सद्भाव की भावना को और भी गहरा करें।

पीएम मोदी ने कहा कि लोगों को समाज की सेवा करने और निचले वर्ग की मदद के लिए प्रेरित करें। आज के दिन हम प्रभु ईसा मसीह के पवित्र विचारों को याद करते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को ईस्टर की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, सभी नागरिकों विशेषकर ईसाई समुदाय को ईस्टर की बधाई। ईस्टर प्रेम और करुणा का प्रतीक है। यीशु ने सच्चाई और न्याय के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर हमें प्रेम और क्षमा का संदेश दिया। आइए हम प्रभु यीशु के आदर्शों को अपनाकर प्रेम और सद्भाव फैलाएं।

ईस्टर (Easter)

बता दें कि ईस्टर ईसाई धर्म का एक मुख्य त्योहार है। गुड फ्राइडे को ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था, लेकिन उसके एक दिन बाद यानि रविवार को प्रभु ईसा मसीह फिर से जिंदा हो गए थे। ईसाई इस पर्व के दौरान यीशु मसीह के दोबारा जन्म लेने का जश्न मनाते हैं। बता दें कि ईस्टर हर साल अलग तारीख को आता है, आमतौर पर 21 मार्च से 25 अप्रैल के बीच पर यह आता है। इस साल ईस्टर 9 अप्रैल को मनाया जा रहा है।

क्या होता है खास?

आज के दिन ईसाई यीशु मसीह के जीवन के विचार, प्रार्थना और उत्सव में चर्च में समय बिताते हैं, और दोस्तों और परिवार के साथ खास भोजन करते हैं। इस दिन को ईस्टर रविवार/ संडे भी कहते है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।