Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IMD Foundation Day: IMD के 150वें स्थापना दिवस में शामिल हुए PM मोदी, बोले- आज वाट्सएप पर मिलता है मौसम अपडेट

    Updated: Tue, 14 Jan 2025 01:38 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भारतीय मंडपम में आयोजित भारतीय मौसम विभाग (IMD) के 150वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पीएम ने कहा आज हम भारतीय मौसम विभाग यानी IMD के 150 वर्ष सेलिब्रेट कर रहे हैं। ये केवल भारतीय मौसम विभाग की यात्रा नहीं है ये हमारे भारत में आधुनिक साइंस और टेक्नोलॉजी की भी यात्रा है।

    Hero Image
    IMD Foundation Day: IMD के 150वें स्थापना दिवस में शामिल हुए PM मोदी

    एजेंसी, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भारतीय मंडपम में आयोजित भारतीय मौसम विभाग (IMD) के 150वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम ने यहां 25 मिनट की स्पीच दी। इस दौरान उन्होंने IMD के विकास, उसके महत्व और चुनौतियों के बारे में बात की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम मोदी ने कहा, आज हम भारतीय मौसम विभाग यानी IMD के 150 वर्ष सेलिब्रेट कर रहे हैं। ये केवल भारतीय मौसम विभाग की यात्रा नहीं है, ये हमारे भारत में आधुनिक साइंस और टेक्नोलॉजी की भी यात्रा है। IMD ने न केवल करोड़ों भारतीयों की सेवा की है, बल्कि भारत की वैज्ञानिक यात्रा का भी प्रतीक बना है।

    पिछली सरकारों में आपदाओं को नियती कहकर टाल दिया जाता था- पीएम मोदी

    उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा, आज मौसम से जुड़ी सारी अपडेट वॉट्सएप पर मिल जाती है। पिछले 10 सालों में कई साइक्लोन आए लेकिन हमने जनहानि को जीरो या सबसे कम करके दिखाया। पिछली सरकारों में जब ऐसी प्राकृतिक आपदाओं में हजारों जानें जाती थीं तो उसे नियती कहकर टाल दिया जाता था।

    पीएम ने यहां ‘मिशन मौसम’ का इनॉगरेशन भी किया। कार्यक्रम में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, म्यांमार, भूटान, नेपाल, श्रीलंका और मालदीव के अलावा मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया के देश के अधिकारी भी शामिल हुए।

    पीएम मोदी ने लॉन्च किया मिशन मौसम 

    उन्होंने कहा, भारत एक climate-smart राष्ट्र बने इसके लिए हमने ‘मिशन मौसम’ भी लांच किया है। मिशन मौसम sustainable future और future readiness को लेकर भारत की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

    हमारी meteorological advancement के चलते हमारी disaster management capacity build हुई है। इसका लाभ पूरे विश्व को मिल रहा है।

    आज हमारा Flash Flood Guidance system नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका को भी सूचनाएं दे रहा।

    PM ने बताई IMD की 4 खासियत

    IMD के जरिए अर्ली वॉनिंग फॉर ऑल जारी किया गया है। देश की 90% आबादी तक इसकी पहुंच है। हर किसी को पिछले और आने वाले 10 दिनों की जानकारी मिलती है।

    मौसम से जुड़ी भविष्यवाणी सीधे व्हॉट्सएप पर पहुंच जाती हैं। हमने मेघदूत मोबाइल ऐप बनाया। जहां देश की सभी स्थानीय भाषा में जानकारी मिलती है।

    10 साल पहले देश के सिर्फ 10% किसानों और पशुपालकों को मौसम से जुड़ी जानकारी मिलती थी। आज ये संख्या 50% से ज्यादा हो गई है। यहां तक की बिजली गिरने की जानकारी मोबाइल पर मिलती है।

    देश के लाखों समुद्री मछुआरे समंदर में जाते थे, तो उनके परिवारों को अनहोनी की आशंका रहती थी। अब मछुआरों को रियल टाइम अपडेट मिल रहा है।

    पीएम मोदी ने सिक्के और डाक टिकट भी किए जारी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को 'मौसम के प्रति तैयार और जलवायु के प्रति स्मार्ट' राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ 'मिशन मौसम' का शुभारंभ किया।

    इसके साथ ही उन्होंने मौसम संबंधी अनुकूलता और जलवायु परिवर्तन अनुकूलन के लिए आइएमडी विजन-2047 दस्तावेज भी जारी किए। इसमें मौसम पूर्वानुमान, मौसम प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन शमन की योजनाएं शामिल हैं। समारोह को यादगार बनाने के लिए 150 रुपये के विशेष स्मारक सिक्के और डाक टिकट भी जारी किए गए।

    यह भी पढ़ें- IMD Foundation Day: तीन घटनाएं और फिर 1875 में हुई थी IMD की स्थापना, पीएम मोदी ने किया 'मिशन मौसम' का शुभारंभ

    comedy show banner
    comedy show banner