Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Manmohan Singh Birthday: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 91वां जन्मदिन आज, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 09:56 AM (IST)

    देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Dr Manmohan Singh) का आज जन्मदिन है। इस मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। मनमोहन सिंह इस समय राज्यसभा के सदस्य हैं। पिछले कुछ समय से वे बीमार चल रहे हैं।

    Hero Image
    पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

    नई दिल्ली, पीटीआई। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह (Dr Manmohan Singh) का आज 91वां जन्मदिन हैं। इस मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने फोन पर उनसे बातचीत की और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। 

    'मैं लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं'

    पीएम मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा- पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: आतंकवाद पर श्रीलंका ने कनाडा को दिखाया आईना, ट्रुडो को सुनाई खरी-खरी; भारत का खुलकर किया समर्थन

    1932 में मनमोहन सिंह का हुआ जन्म

    बता दें, मनमोहन सिंह का जन्म 1932 में हुआ  था। उन्होंने 2004 से लेकर 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में काम किया है। वे 1991 से 1996 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री रहे। उन्हें सरकार द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों का प्रमुख वास्तुकार माना जाता है। 

    यह भी पढ़ें: भारत ने UNSC में सुधार की दिशा में तेज किए प्रयास, विदेश मंत्री जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में उठाया मुद्दा

    राज्यसभा सदस्य हैं मनमोहन सिंह

    मौजूदा समय में डॉ. मनमोहन सिंह राज्यसभा सदस्य हैं। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। उन्हें संसद की कार्यवाही के दौरान भी कुर्सी पर बैठे हुए देखा गया है।