Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महापर्व छठ की पीएम मोदी ने दी मंगलकामनाएं, कहा- सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लाएं छठी मइया

    By Dhyanendra SinghEdited By:
    Updated: Fri, 20 Nov 2020 04:59 PM (IST)

    पीएम मोदी ने छठ पर्व के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सूर्य की आराधना के महापर्व छठ की समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत मंगलकामनाएं। छठ ...और पढ़ें

    Hero Image
    छठ पर्व की पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को दी शुभकामनाएं

    नई दिल्ली, एजेंसियां। बिहार, पूर्वांचल समेत कई राज्यों में छठ का पर्व मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने छठ पर्व के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट से छठ पर्व मनाते हुए लोगों का एक वीडियो शेयर किया है। जिसके साथ ही उन्होंने लिखा कि सूर्य की आराधना के महापर्व छठ की समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत मंगलकामनाएं। छठी मइया सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और सूर्यदेव के ओज का संचार करें। वहीं, इसके पहले गृह मंत्री अमित शाह ने सूर्य उपासना के महापर्व 'छठ पूजा' की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को होगा व्रत का समापन

    बता दें कि चार दिन चलने वाले महापर्व छठ के तीसरे दिन यानी शुक्रवार की शाम को भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इसके पहले गुरुवार को वृतियों द्वारा छठी मैया को गुड़, अरवा चावल एवं दूध से बने रसिया का भोग लगा कर खरना व्रत किया गया।वहीं, अब शनिवार की प्रात: कालीन को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस महापर्व का समापन कर दिया जाएगा। 

    महापर्व छठ के दूसरे दिन यानी गुरुवार को व्रतियों द्वारा खरना किया गया। इस दिन व्रतियों ने उपवास कर पान व सुपारी हाथ में लेकर स्नान किया। घर की सभी छठी व्रतियों ने गुड़, अरवा चावल एवं दूध से बनी रसिया को बनाया। रसिया का भोग शाम को छठी मइया को लगाया गया।

    घाट पर न जाकर लोग घरों में कर रहे पूजा अर्चना

    गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ज्यादातर लोग घाट पर न जाकर घर में ही सूर्य को अर्घ्य दे रहे हैं। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से महापर्व छठ के लिए अलग से गाइडलाइन जारी की गई है। जिसके चलते लोग इस महापर्व में पहली बार घाट पर न जाकर लोग बाथ टब का इस्तेमाल कर रहे हैं।