विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rail Projects: 85 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं का मंगलवार को उद्घाटन करेंगे PM मोदी, मिलेगी इस ट्रेन की सौगात

Published: Sun, 10 Mar 2024 11:45 PM (IST)

देश के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को अपनी अहमदाबाद यात्रा के दौरान 85 ...और पढ़ें

85 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं का मंगलवार को उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी। (फोटो, जागरण)
85 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं का मंगलवार को उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी। (फोटो, जागरण)

HighLights

  1. 10 वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे पीएम
  2. साबरमती आश्रम परियोजना के मास्टरप्लान की शुरुआत करेंगे
  3. पोखरण में सैन्य अभ्यास भारत शक्ति का करेंगे अवलोकन

आईएएनएस, नई दिल्ली। देश के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को अपनी अहमदाबाद यात्रा के दौरान 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह रेलवे वर्कशाप, लोको शेड, पिट लाइन/कोचिंग डिपो की आधारशिला भी रखेंगे।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी पटना-लखनऊ, न्यू जलपाईगुड़ी-पटना, लखनऊ-देहरादून, रांची-वाराणसी और खजुराहो-दिल्ली समेत 10 रूटों पर वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। वह 50 रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे।

साबरमती आश्रम परियोजना के मास्टरप्लान की शुरुआत

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को अहमदाबाद में 'आश्रम भूमि वंदना' करेंगे और साबरमती आश्रम स्मारक परियोजना के मास्टरप्लान की शुरुआत करेंगे। इस परियोजना पर 1,200 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। इस परियोजना का लक्ष्य वर्तमान और भविष्य की पीढि़यों के लिए महात्मा गांधी की शिक्षाओं और दर्शन को पुनर्जीवित करना है।

ये भी पढ़ें: DMK के पूर्व पदाधिकारी से जुड़े ड्रग्स तस्करी मामले में ईडी ने दर्ज किया केस, राज्यपाल से मिले पलानीस्वामी

पोखरण में सैन्य अभ्यास भारत शक्ति का करेंगे अवलोकन

प्रधानमंत्री मोदी 12 मार्च को पोखरण में सेना के तीनों अंगों की भागीदारी वाले सैन्य अभ्यास 'भारत शक्ति' का अवलोकन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि 'भारत शक्ति' के दौरान स्वदेश विकसित हथियार प्रणालियों की श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी। इस अभ्यास में भूमि, वायु, समुद्र, साइबर और अंतरिक्ष क्षेत्र में खतरों का मुकाबला करने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की एकीकृत परिचालन क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

सशक्त नारी-विकसित भारत कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे मोदी

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को दिल्ली में 'सशक्त नारी-विकसित भारत' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 'नमो ड्रोन दीदी' की ओर से आयोजित कृषि ड्रोन के प्रदर्शन को देखेंगे। देशभर में 11 अलग-अलग स्थानों से 'नमो ड्रोन दीदी' भी एक साथ प्रदर्शन में भाग लेंगी। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी एक हजार 'नमो ड्रोन दीदी' को ड्रोन भी सौंपेंगे।