यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PM Modi China Visit: 31 अगस्त से चीन के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, SCO समिट में लेंगे हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त से चीन दौरे पर जा सकते हैं। रॉयटर्स के अनुसार वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) ...और पढ़ें

HighLights
- 31 अगस्त को जा सकते हैं पीएम
- तियानजिन में होनी है एससीओ की बैठक
- दौरे की अभी तक पुष्टि नहीं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त से चीन के दौरे पर जाने वाले हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है। एजेंसी के मुताबिक, पीएम मोदी चीन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने के लिए जाएंगे। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है।
एससीओ की स्थापना 2001 में हुई थी। इस वक्त एससीओ में 10 सदस्य हैं, जिसमें चीन, भारत, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, ईरान और बेलारूस शामिल हैं। एससीओ की हेड्स ऑफ स्टेट काउंसिल की 25वीं बैठक 31 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक चीन के तियानजिन शहर में होनी है।
5 बार चीन जा चुके हैं पीएम
पिछले महीने विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी चीन की यात्रा पर गए थे। यह यात्रा गलवान में हुई झड़प के बाद हुई थी और इसे दोनों देशों के रिश्तों में आए तनाव को कम करने की दिशा में एक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। 5 साल में एस जयशंकर की यह पहली चीन यात्रा थी। जयशंकर ने यहां एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी हिस्सा लिया था।
पीएम मोदी अब तक 5 बार चीन के दौरे पर जा चुके हैं। पहली बार पीएम ने मई 2015 में चीन का दौरा किया था। इस दौरे में शी चिनफिंग पीएम मोदी को लेकर अपने गृह राज्य शियान ले गए थे। इसके बाद सितंबर 2016, सितंबर 2017, अप्रैल 2018 और जून 2018 में चीन गए थे।
पीएम मोदी और शी चिनफिंग के बीच आखिरी बार अक्टूबर 2024 में मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच करीब 50 मिनट तक चली बातचीत में बॉर्डर पर शांति और स्थिरता बनाए रखने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी। अमेरिका की तरफ से टैरिफ थोपने और ट्रेड डील को लेकर दबाव बनाए जाने के बीच पीएम मोदी का यह दौरा अहम हो सकता है।
