नोटबंदी, लॉकडाउन से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक... कब-कब पीएम मोदी ने राष्ट्र को किया संबोधित? देखें लिस्ट
आज शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है हालांकि विषय अभी अज्ञात है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी जीएसटी की नई दरों से जुड़ी जानकारी दे सकते हैं। इससे पहले उन्होंने 2016 में विमुद्रीकरण 2019 में बालाकोट हवाई हमले और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर राष्ट्र को संबोधित किया था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पांच राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक्स अकाउंट से इस बात की जानकारी दी गई है। हालांकि, अभी इस बात की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि पीएम मोदी किस विषय पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
दरअसल, कल यानी 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू होने जा रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम मोदी आज उससे जुड़ी बातों पर जानकारी दे सकते हैं। पीएम मोदी के पांच बजे होने वाले इस संबोधन पर देश की नजर टिकी है।
इससे पहले कब-कब पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम दिया अपना संबोधन?
पीएम मोदी इससे पहले भी कई बार राष्ट्र के नाम संबोधन दे चुके हैं। इससे पहले पीएम पीएम मोदी ने कई बार राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कई बड़े एलान किए हैं। आइए आपको बताते हैं इससे पहले पीएम मोदी ने कब-कब देश को संबोधित किया है...
- प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद पीएम मोदी ने कई बार राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया था। सबसे पहली बार 8 नवंबर, 2016 को उन्होंने राष्ट्र को संबोधित किया और 500 और 1000 रुपये के नोटों के विमुद्रीकरण की घोषणा की।
- 12 मार्च, 2019 को पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया, जब उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले के बाद किए गए बालाकोट हवाई हमलों की घोषणा की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि हर राष्ट्र की यात्रा में ऐसे क्षण आते हैं, जो अत्यंत गौरवान्वित करते हैं और आने वाली पीढ़ियों पर ऐतिहासिक प्रभाव डालते हैं। ऐसा ही एक क्षण आज भी है।
- वहीं, संसद द्वारा आर्टिकल 370 को निरस्त करने और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में पुनर्गठित करने का प्रस्ताव पारित होने के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया था। पीएम मोदी ने ये संबोधन 8 अगस्त 2019 को दिया था।
- प्रधानमंत्री ने 24 मार्च, 2020 को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए तीन सप्ताह के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी।
- 14 अप्रैल, 2020 को फिर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की थी। उसी साल मई में उन्होंने लॉकडाउन में ढील देने के फैसले के बारे में बताया।
- इससे पहले पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन 12 मई 2025 को दिया था। इस दौरान उन्होंने पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत के जवाबी हमले, ऑपरेशन सिंदूर के बारे में लोगों को जानकारी दी थी।
- 7 जून, 2021: टीकाकरण अभियान की प्रगति के बारे में बात की और नागरिकों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया।
- इसके बाद पीएम मोदी ने 19 नवंबर, 2021 गुरु नानक जयंती पर राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने लगभग एक साल से चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन के बाद, तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा की।
- इससे पहले पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन 12 मई 2025 को दिया था। इस दौरान उन्होंने पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत के जवाबी हमले, ऑपरेशन सिंदूर के बारे में लोगों को जानकारी दी थी।
यह भी पढे़ं: आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, जीएसटी सुधारों के बारे में दे सकते हैं जानकारी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।