Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

PM Modi Speech LIVE : पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक्शन सिर्फ स्थगित हुआ है: पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर, सिर्फ नाम नहीं है, ये देश के कोटि-कोटि लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है। ऑपरेशन सिंदूर, न्याय की अखंंड प्रतिज्ञा है। 6 मई की देर रात, 7 मई की सुबह पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखा है।

By Piyush Kumar Mon, 12 May 2025 09:28 PM (IST)
News Article Hero Image

PM Modi Speech LIVE Updates: ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश के सैनिकों के शौर्य को सलाम किया। पीएम मोदी ने साफ तौर पर कहा कि भारत ने पाकिस्तान, आतंकवादियों के साथ खड़ा है। अगर पाकिस्तान से बात होगी तो आतंकवाद और गुलाम कश्मीर पर ही होगी।

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और गुलाम कश्मीर पर सैन्य कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान ने 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके बाद पाकिस्तान ने बौखलाहट में भारत पर 400 से ज्यादा ड्रोन दागे। हालांकि, भारतीय एयर डिफेंस ने सभी ड्रोन को मार गिराया।  चार दिनों तक चले सैन्य तनाव के बाद शनिवार शाम दोनों देशों ने सीजफायर का एलान किया।  

12 May 20259:28:21 PM
भारतीय सेनाओं पर पूरे देश को नाज है: राजनाथ सिंह

 पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम पर संबोधन किए जाने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को पूरी दुनिया के सामने बड़ी स्पष्टता और दृढ़ता के साथ रख दिया है। उनका संबोधन न केवल भारत की भावना की अभिव्यक्ति है, बल्कि यह हमारे देश के सैन्य, कूटनीतिक और नैतिक बल की प्रस्तुति भी है।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी ने यह भी साफ कर दिया है कि भविष्य में अगर पाकिस्तान से कभी बात होगी तो केवल आतंकवाद और पीओके पर ही बात होगी। Operation Sindoor के दौरान भारतीय सेनाओं के शौर्य और पराक्रम की भी उन्होंने खुल कर सराहना की है। भारतीय सेनाओं पर पूरे देश को नाज है। मैं प्रधानमंत्रीजी को उनके सशक्त नेतृत्व के लिए धन्यवाद देता हूं।

12 May 20258:42:40 PM
पाकिस्तान के हर हमले को भारत ने किया बेअसर: पीएम मोदी

 पीएम मोदी ने कहा कि भारत द्वारा आतंकवादी ठिकानों पर किए गए निर्णायक हमले ने पाकिस्तान को झकझोर कर रख दिया, जिससे उसका नेतृत्व सकते में आ गया। आतंकवाद के खिलाफ भारत के प्रयासों का समर्थन करने के बजाय, पाकिस्तान ने हमारे धार्मिक स्थलों, स्कूलों, नागरिक घरों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले करके जवाबी कार्रवाई की। हालांकि, इस शत्रुता ने पाकिस्तान की कमजोरियों को उजागर करने का ही काम किया।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि दुनिया ने देखा कि कैसे पाकिस्तान की मिसाइलों और ड्रोनों को भारत की उन्नत और मजबूत रक्षा प्रणालियों ने आसानी से बेअसर कर दिया, और उनके आक्रमण को हवा में ही ताश के पत्तों की तरह ध्वस्त कर दिया। जबकि पाकिस्तान ने भारत की सीमाओं को निशाना बनाने का लक्ष्य रखा था, भारत ने रणनीतिक रूप से जवाब दिया, उनके मुख्य बुनियादी ढांचे पर सटीक प्रहार किया।

12 May 20258:32:39 PM
आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए उठ खड़ा हुआ देश: पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस आतंकी हमले के बाद सारा राष्ट्र, हर नागरिक, हर समाज, हर वर्ग, हर राजनीतिक दल एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए उठ खड़ा हुआ। 

12 May 20258:31:16 PM
राष्ट्र सर्वोपरि होता है, तो फौलादी फैसले लिए जाते हैं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर, उनके ट्रेनिंग सेंटर पर सटीक प्रहार किया। आतंकियों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत इतना बड़ा फैसला ले सकता है, लेकिन जब देश एकजुट होता है, नेशन फर्स्ट की भावना से भरा होता है, राष्ट्र सर्वोपरि होता है, तो फौलादी फैसले लिए जाते हैं। परिणाम लाकर दिखाए जाते हैं। 

12 May 20258:17:28 PM
Operation Sindoor: भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आतंक के खिलाफ भारत की नीति है ऑपरेशन सिंदूर। भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा।

12 May 20258:15:58 PM
हमने आतंकियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हमने आतंकियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है। हमारी तीनों सेनाएं और बीएसएफ लगातार अलर्ट पर है।

12 May 20258:12:00 PM
हमने पाकिस्तान के सीने पर वार किया: पीएम मोदी

 पीएम मोदी ने कहा कि जब हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकियों के ठिकानों को बर्बाद कर दिया तो पाकिस्तान ने आतंकियों का साथ दिया। आतंकियों पर हुए वार का बदला लेने के लिए पाकिस्तान ने हम पर वार किया, लेकिन हमने पाकिस्तान के सीने पर वार किया। 

12 May 20258:10:28 PM
मैं हर भारतवासी की ओर से सैल्यूट करता हूं: पीएम मोदी

 पीएम मोदीने कहा कि हम सभी ने बीते दिनों में देश का सामर्थ्य और उसका संयम दोनों देखा।

मैं सबसे पहले, भारत की पराक्रमी सेनाओं को, सशस्त्र बलों को, हमारी खुफिया एजेंसियों को, हमारे वैज्ञानिकों को हर भारतवासी की ओर से सैल्यूट करता हूं।

12 May 20258:09:33 PM
PM Modi Speech LIVE: हमने आतंकियों के ठिकानों को उखाड़ फेंका: पीएम मोदी

 ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पीएम मोदी ने कहा कि आतंकियों ने हमारे देश के बहनों का सिंदूर उजाड़ा था इसलिए हमने उन आतंकियों के ठिकानों को उखाड़ फेंका। 

12 May 20258:06:01 PM
दुनिया ने भारत के शौर्य और संयम को देखा: पीएम मोदी

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की आज मैं (सशस्त्र बलों के) इस शौर्य, पराक्रम और साहस को हमारे देश की हर मां को, देश की हर बहन को और देश की हर बेटी को समर्पित करता हूं। 

12 May 20258:04:22 PM
दुनिया ने देश का शौर्य और संयम देखा: पीएम मोदी

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया ने देश का शौर्य और संयम देखा।

12 May 20257:22:30 PM
Operation Sindoor Live Updates: देश के 32 हवाई अड्डे पर संचालन फिर से शुरू

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अनुसार, 32 हवाई अड्डे, जो 15 मई 2025 के 05:29 बजे तक नागरिक विमान परिचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद थे, अब तत्काल प्रभाव से नागरिक विमान परिचालन के लिए उपलब्ध हैं।

12 May 20256:47:58 PM
यह पहली बार हुआ जब ट्रंप ने हमारे देश के आंतरिक मुद्दों के बारे में कुछ कहा: शरद पवार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका के  मध्यस्थता की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हुआ। ट्रंप के दावे पर एनसीपी (एससीपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा, "अब तक हमने किसी तीसरे पक्ष को हमारे घरेलू मुद्दों में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं दी है। लेकिन यह पहली बार है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमारे आंतरिक मुद्दों के बारे में कुछ कहा है"

12 May 20256:01:24 PM
India Pakistan Ceasefire: भारत-पाक डीजीएमओ की आज की वार्ता हुई पूरी

भारत-पाक डीजीएमओ की आज की वार्ता पूरी हुई। इससे पहले शनिवार शाम दोनों देशों ने सीजफायर समझौता किया था। 

12 May 20255:42:24 PM
Operation Sindoor Updates: पहलगाम हमले के बाद पाक को सबक सिखा रहा भारत

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तान पोषित आतंकियों ने 26 हिंदुओं की जान ले ली थी। लश्कर-ए-तैयबा की शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट ने पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए।

12 May 20255:36:04 PM
Operation Sindoor Updates: मुझे हिंद की सेना पर गर्व है: दीपेंद्र हुड्डा

 कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, "हमारे सशस्त्र बलों द्वारा की गई प्रेस वार्ता बहुत सटीक थी। भारतीय सेना ने जिस सटीकता के साथ पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों को निशाना बनाया उसके लिए मुझे हिंद की सेना पर गर्व है।

लेकिन, हम अपनी मांग दोहराते हैं कि सरकार संसद सत्र बुलाए। सशस्त्र बलों के प्रति अपना आभार व्यक्त करने और पहलगाम आतंकी हमले से लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा घोषित युद्ध विराम तक की घटनाओं की पूरी श्रृंखला के बारे में अधिक स्पष्टता प्राप्त करने के लिए यह संसद सत्र महत्वपूर्ण है।"

12 May 20255:31:53 PM
India Pakistan Ceasefire: युद्धविराम से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए थी: कांग्रेस

 भारत-पाकिस्तान के बीच समझौते पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा, "युद्धविराम की घोषणा हो चुकी है। दोनों देश सहमत हैं। डीजीएमओ की बैठक हो रही है। देखते हैं कि वहां क्या निर्णय होता है। युद्धविराम से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए थी। इसके साथ ही संसद की बैठक भी होनी चाहिए थी। यह बहुत गंभीर मामला है।"

12 May 20255:10:00 PM
PM Modi Speech LIVE: इन मौकों पर भी देश को संबोधित कर चुके हैं पीएम मोदी

पुलवामा हमले के बाद पीएम मोदी ने किया था देश को संबोधित। 

नोटबंदी के बाद किया था देश को संबोधित।

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भी पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया था।

 कोरोना महामारी के दौर में पीएम मोदी ने कई बार किया देश को संबोधित।

भारत में 1 अरब कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार होने के बाद पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया था।

पीएम मोदी ने की थी आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत और 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी।

12 May 20255:03:44 PM
Operation Sindoor Updates: पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को भारत ने किया तबाह

शनिवार शाम भारत और पाकिस्तान ने सीजफायर समझौता किया। 7 मई को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और गुलाम कश्मीर में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की।

इस कार्रवाई से बौखलाकर पाकिस्तान ने भारत पर 400 से ज्यादा ड्रोन दागे। गौरतलब है कि भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी ड्रोन को मार गिराया। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर जबरदस्त प्रहार किया।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us