यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'Ocean Ring of Yoga ने बनाया इसे खास, आज वैश्विक आंदोलन बन गया है योग', पीएम मोदी ने अमेरिका से दिया संदेश
International Yoga Day 2023 पीएम मोदी ने कहा कि योग के विस्तार का अर्थ है वसुधैव कुटुंबकम की भावना का ...और पढ़ें

HighLights
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया संदेश।
- आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में होगा योग दिवस कार्यक्रम।
- योग दिवस कार्यक्रम में 180 देश होंगे शामिल।
नई दिल्ली, एएनआई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि हमारे ऋषियों ने योग को परिभाषित करते हुए कहा है कि जो जोड़ता है वो योग है। इसलिए योग का ये प्रसार उस विचार का विस्तार है, जो पूरे संसार को एक परिवार के रूप में समाहित करता है।
Sharing my message on International Day of Yoga. https://t.co/4tGLQ7Jolo
— Narendra Modi (@narendramodi) June 21, 2023
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि योग के विस्तार का अर्थ है वसुधैव कुटुंबकम की भावना का विस्तार। इसलिए इस साल भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी-20 समिट की थीम भी वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर रखी गई है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में करोड़ो लोग योगा फॉर वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर एक साथ योग कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा
आज शाम को भारतीय समयानुसार शाम करीब 5.30 बजे संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में जो योग कार्यक्रम हो रहा है, मैं उसमें शामिल होऊंगा। भारत के आह्वान पर दुनिया के 180 से ज्यादा देशों का एक साथ आना, ऐतिहासिक है। 2014 में जब संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस का प्रस्ताव आया तब रिकॉर्ड देशों ने इसका समर्थन किया था। तभी से लेकर आज तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जरिए योग एक वैश्विक आंदोलन बन गया है।
'ओशन रिंग ऑफ योगा' ने योग दिवस को बनाया खास
पीएम ने कहा कि इस साल योग दिवस के कार्यक्रमों को 'ओशन रिंग ऑफ योगा' ने और विशेष बना दिया है। इसका विचार, योग के विचार और समुद्र के विस्तार के पारस्परिक संबंध पर आधारित है।
