विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बजट सत्र में लोकसभा में 21 और राज्यसभा में 14 बिल पारित

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Tue, 11 Apr 2017 11:42 AM (IST)Updated: Tue, 11 Apr 2017 12:02 PM (IST)

लोकसभा में 21 और राज्यसभा में 14 बिल पारित हुए हैं, GST बिल भी।

बजट सत्र में लोकसभा में 21 और राज्यसभा में 14 बिल पारित
बजट सत्र में लोकसभा में 21 और राज्यसभा में 14 बिल पारित

नई दिल्ली, जेएनएन। भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद अनंत कुमार ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि यह एक विजय प्राप्त सत्र है। इस बजट सत्र में लोकसभा में 21 और राज्यसभा में 14 बिल पारित हुए हैं, इसमें जीएसटी जैसे महत्वपूर्ण बिल भी शामिल है।

 इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बीते सोमवार शाम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों की बैठक हुई थी। बैठक में राजग के 33 दलों ने हिस्सा लिया था। राजग नेताओं की इस बैठक में एक प्रस्ताव पास किया गया। इस प्रस्ताव में कहा गया कि राजग के सभी दल 2019 में पीएम मोदी के नेतृत्व में मिलकर चुनाव लड़ेंगे।