Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

PM Modi in Morbi Gujarat: प्रधानमंत्री मोदी ने मोरबी एसपी कार्यालय में हादसे को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक

PM Modi in Gujarat Morbi Bridge Collapse Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ मोरबी हादसे में घायलों से मुलाकात की। दो नवंबर को प्रदेश में राजकीय शोक रखने का फैसला लिया गया है।

By Mahen KhannaTue, 01 Nov 2022 06:00 PM (IST)
News Article Hero Image

गांधीनगर, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोरबी में घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने वहां राहत-बचाव कार्यों में जुटे लोगों से बात की। इसके बाद वह अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की। अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद पीएम एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां घटना को लेकर समीक्षा बैठक की। मोरबी जिले में मच्छू नदी पर बना केबल ब्रिज हादसे में अबतक 135 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। खोज और बचाव का काम अभी भी जारी है। वहीं यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। शीर्ष अदालत में इसको लेकर एक याचिका दायर की गई है। जिसके बाद अब इस मामले में 14 नवंबर को सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। 

PM Modi in Gujarat Morbi Bridge Collapse Updates

1 Nov 20225:52:02 PM
समीक्षा बैठक में पीएम मोदी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोरबी हादसे पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस दुखद घड़ी में उन्हें हर संभव मदद मिले। बैठक में अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को बचाव अभियान और प्रभावित लोगों को दी जाने वाली सहायता के बारे में जानकारी दी। पीएम ने कहा कि इस घटना पर एक विस्तृत और व्यापक जांच की जाए, जो इस दुर्घटना से संबंधित सभी पहलुओं के बारे में बताएगी।

1 Nov 20225:48:48 PM
पीएम मोदी ने मोरबी हादसे के पीड़ितों के परिवारों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोरबी पुल हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इससे पहले वह अस्पताल पहुंचकर घायलों से बातचीत की थी।

Morbi, Gujarat | PM Modi meets family members of the victims who lost their lives in the bridge collapse incident that happened on October 30 pic.twitter.com/GgHXSdH50d

— ANI (@ANI) November 1, 2022
1 Nov 20225:36:47 PM
पीएम मोदी ने मोरबी हादसे को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक
blog images

प्रधानमंत्री ने मोरबी एसपी कार्यालय में मोरबी हादसे को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हाइ लेवल बैठक की। उन्होंने बैठक में हादसे को लेकर समीक्षा की।

1 Nov 20225:23:13 PM
पीएम मोदी ने मोरबी हादसे में घायलों से की मुलाकात, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोरबी हादसे में घायलों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने अस्पताल में भर्ती लोगों से बात की।

#WATCH | PM Modi meets the injured in the #MorbiBridgeCollapse incident that happened on October 30

(Source: DD) pic.twitter.com/26tXlAvnmJ

— ANI (@ANI) November 1, 2022
1 Nov 20225:14:40 PM
पीएम मोदी मोरबी में घायलों से मिलने के बाद पहुंचे एसपी कार्यालय

प्रधानमंत्री मोरबी में घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने वहां राहत-बचाव कार्यों में जुटे लोगों से बात की। इसके बाद वह अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की। अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद पीएम एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां घटना को लेकर समीक्षा कर रहे हैं।

1 Nov 20225:02:44 PM
पीएम मोदी मोरबी में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवार से करेंगे मुलाकात

मोरबी पुल हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवार के 26 परिवार के सदस्यों से प्रधानमंत्री मुलाकात करेंगे। इस हादसे में अब तक 135 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

1 Nov 20224:58:29 PM
मोरबी हादसे में घायलों से मिलने के बाद पीएम मोदी एसपी कार्यालय पहुंचे

मोरबी सिविल अस्पताल में पुल गिरने और घायलों से मिलने की घटना स्थल का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मोरबी में एसपी कार्यालय पहुंचे।

1 Nov 20224:55:58 PM
मोरबी हादसे में घायलों से मिलने के बाद अस्पताल से निकले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोरबी हादसे में घायलों से मिलने के बाद अस्पताल से निकले। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात की। इस हादसे में अब तक 135 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

Gujarat | Prime Minister Narendra Modi leaves from Morbi Civil Hospital after meeting the injured admitted there.#MorbiBridgeCollapse led to the deaths of 135 people so far. pic.twitter.com/NjeecB1ery

— ANI (@ANI) November 1, 2022
1 Nov 20224:53:13 PM
पीएम मोदी ने मोरबी हादसे में घायलों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोरबी हादसे में घायलों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने अस्पताल में भर्ती लोगों से बात की, उनके हाल जाने। इस घटना में अब तक 135 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

Gujarat | Prime Minister Narendra Modi met the injured admitted to Morbi Civil Hospital.#MorbiBridgeCollapse led to the deaths of 135 people so far. pic.twitter.com/UaKF2XcbCP

— ANI (@ANI) November 1, 2022
1 Nov 20224:40:47 PM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोरबी हादसे में घायलों से मिलने पहुंचे अस्पताल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोरबी हादसे के पीड़ितों से मिलने मोरबी के सिविल अस्पताल पहुंचे। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद हैं। 30 अक्टूबर को मोरबी में पुल ढहने की घटना में अब तक 135 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

#WATCH | PM Narendra Modi arrives at the Morbi Civil Hospital to meet the injured#Gujarat pic.twitter.com/EH5t8QqGgA

— ANI (@ANI) November 1, 2022
1 Nov 20224:35:34 PM
पीएम ने मोरबी हादसे में बचाव कार्यों में शामिल लोगों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोरबी हादसे में बचाव और राहत कार्यों में शामिल लोगों से मुलाकात की। वह पीड़ितों से भी मुलाकात करेंगे। मच्छू नदी में खोज और बचाव अभियान जारी है। इस घटना में अब तक मरने वालों की संख्या 135 हो गई है।

PM Modi today met persons who were involved in rescue and relief operations when the cable bridge collapse mishap struck Morbi. pic.twitter.com/O0Oy8NBscP

— ANI (@ANI) November 1, 2022
1 Nov 20224:29:29 PM
मोरबी घटनास्थल पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ मोरबी में घटनास्थल पर पहुंचे। पीएम मोदी पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। देखें वीडियो

#WATCH | PM Modi along with Gujarat CM Bhupendra Patel visits the cable bridge collapse site in Morbi, Gujarat

135 people lost their lives in the tragic incident pic.twitter.com/pXJhV7aqyi

— ANI (@ANI) November 1, 2022
1 Nov 20224:23:08 PM
मोरबी घटनास्थल पर पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ मोरबी में घटनास्थल पर पहुंचे। वह पीड़ितों से भी मुलाकात करेंगे। मच्छू नदी में खोज और बचाव अभियान जारी है। इस घटना में अब तक मरने वालों की संख्या 135 हो गई है।

Prime Minister Narendra Modi, along with Gujarat CM Bhupendra Patel, visits the incident site in Morbi, Gujarat, while the search and rescue operation is underway in the Machchhu river.

Death toll in the incident stands at 135 so far. pic.twitter.com/JefTWaTiNL

— ANI (@ANI) November 1, 2022
1 Nov 20224:11:28 PM
पीएम मोदी पहुंचे मोरबी, देखें वीडियो

 मोरबी घटनास्थल के पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे। देखें वीडियो

#WATCH गुजरात: प्रधानमंत्री मोदी मोरबी में दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं जहां खोज और बचाव अभियान जारी है।

30 अक्टूबर को यहां मोरबी ब्रिज गिरने की घटना हुई थी, हादसे में मरने वालों की वर्तमान संख्या 135 है।#MorbiBridgeTragedy pic.twitter.com/llsURPNKgb

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2022
1 Nov 20224:01:38 PM
प्रधानमंत्री मोदी मोरबी में घटना स्थल के पास पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के मोरबी में घटना स्थल के पास पहुंचे। पीएम मोदी अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मुलाकात करेंगे। मोरबी हादसे में अब तक 135 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

#MorbiBridgeCollapse | Prime Minister Narendra Modi approaches the incident site in Morbi, Gujarat, while the search and rescue operation is underway in the Machchhu river.

Death toll in the incident stands at 135 so far. pic.twitter.com/apg6x7L8uT

— ANI (@ANI) November 1, 2022
1 Nov 20223:41:06 PM
शी जिनपिंग ने मोरबी हादसे पर जताया दुख

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मोरबी पुल हादसे पर शोक व्यक्त की। शी जिनपिंग ने भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शोक संदेश भेजा है। बता दें कि हादसे के पीड़ितों को मिलने आज पीएम मोदी मिलने पहुंचेंगे।

1 Nov 20223:38:04 PM
मोरबी हादसे के पीड़ितों को दी गई अनुग्रह राशि

गुजरात के आपदा प्रबंधन मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक मृतक के परिवारों को 4 लाख रुपये और PMNRF से प्रत्येक को 2 लाख रुपये साथ ही घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी गई। उन्होंने कहा कि 17 लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं और 2 लोग लापता हैं।

1 Nov 20223:30:02 PM
मोरबी हादसे के पीड़ितों से मिलने कुछ देर में पहुंचेंगे पीएम मोदी

मोरबी हादसे के पीड़ितों से कुछ देर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मिलने पहुंचेंगे। मोरबी पुल हादसे में अब तक 135 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के लिए जिम्मेदार कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

1 Nov 20223:04:21 PM
घटना के संबंध में एक आपराधिक मामला किया गया दर्ज

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि घटना के संबंध में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। गैर इरादतन हत्या और गैर इरादतन हत्या के प्रयास के लिए निजी एजेंसियों के खिलाफ गुजरात के मोरबी जिले में पुल ढहने की घटना में गुजरात पुलिस द्वारा FIR भी दर्ज की गई है।

1 Nov 20222:49:07 PM
ओरेवा कंपनी ने अपने फार्म को किया बंद

गुजरात के अहमदाबाद में ओरेवा कंपनी ने राज्य में मोरबी पुल गिरने के बाद और 135 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद अपने फार्म को बंद कर दिया है। ओरेवा वह कंपनी है जिसने मोरबी पुल का नवीनीकरण किया है।
 

1 Nov 20222:28:14 PM
Morbi Bridge Collapse के पीड़ितों से मिलने जाएंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी आज मोरबी में हुए हादसे के पीड़तों से मिलने जाएंगे। इससे पहले, अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने बचाव एवं राहत प्रयासों में कोई ढिलाई नहीं बरतने का निर्देश दिया था।

1 Nov 20222:20:25 PM
दो लोगों के शव मिलने की उम्मीद- एनडीआरएफ कमांडेट
blog images

एनडीआरएफ वडोदरा के कमांडेट प्रसन्न कुमार ने कहा कि हम दो लोगों के शवों की उम्मीद कर रहे हैं और गहन खोज कर रहे हैं। गोताखोर नदी में गहरी तलाशी कर रहे हैं। मौके पर 125 लोगों की टीम के साथ 12 नावें तैनात हैं।

1 Nov 20222:14:44 PM
Machchhu River में बचाव अभियान जारी
blog images

गुजरात के मोरबी में मच्छू नदी में उस स्थान पर बचाव अभियान जारी है, जहां एक पुल गिर गया था। अब तक इस हादसे में 135 लोगों के मारे जाने की खबर है। कई लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

1 Nov 20222:03:09 PM
2 नवंबर को गुजरात में नहीं होगा किसी कार्यक्रम का आयोजन

मोरबी त्रासदी में मारे गए लोगों के लिए 2 नवंबर को गुजरात में राज्यव्यापी शोक मनाया जाएगा। 2 नवंबर को राज्य के सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी सरकारी सार्वजनिक समारोह, स्वागत या मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

1 Nov 20221:43:39 PM
पुल को रखरखाव के लिए करीब 8 महीने से किया गया था बंद

गुजरात के मोरबी जिले में केबल पुल टूटने से 134 की दर्दनाक मौत हो चुकी है। 100 से अधिक अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुल को रखरखाव के लिए करीब 8 महीने से बंद कर दिया गया था और मरम्मत का काम एक निजी एजेंसी द्वारा पूरा किया जा रहा था।

1 Nov 20221:32:08 PM
घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का हुआ गठन

गुजरात सरकार ने पुल गिरने की घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। पुलिस ने यह भी बताया कि प्रबंधन एजेंसी ने पुल की उचित देखभाल और गुणवत्ता की जांच नहीं की और गंभीर लापरवाही दिखाते हुए 26 अक्टूबर को इसे लोगों के लिए खोल दिया।

1 Nov 20221:20:18 PM
मिस्र ने मोरबी हादसे पर भारत के प्रति व्यक्त की अपनी संवेदना

मिस्र ने मंगलवार को गुजरात के मोरबी में पुल गिरने के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मिस्र के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में भारत को  मित्र देश बताया और गुजरात राज्य में एक पुल के ढहने के संबंध में पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की है।

1 Nov 20221:13:11 PM
अहमदाबाद के ओरेवा फार्म को किया गया बंद, कंपनी के मैनेजर समेत 9 लोगों को किया गया गिरफ्तार
blog images

गुजरात के MorbiBridgeCollapse के बाद अहमदाबाद के ओरेवा फार्म को बंद कर दिया गया है। इस मामले में ओरेवा कंपनी के मैनेजर समेत 9 लोगों को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

1 Nov 20221:04:25 PM
2 नवंबर को गुजरात में रहेगा राज्यव्यापी शोक

मोरबी जिले में माच्छू नदी पर बना केबल ब्रिज हादसे में अबतक 135 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मोरबी त्रासदी में मारे गए लोगों के लिए 2 नवंबर को गुजरात में राज्यव्यापी शोक रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गांधीनगर राजभवन में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया।

1 Nov 202212:53:10 PM
अधिकतर लोगों की मृत्यु डूबने के कारण ही हुई - डॉ. प्रदीप दुधरेजिया

मोरबी जिले में माच्छू नदी पर बना केबल ब्रिज हादसे में अबतक 135 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मोरबी सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. प्रदीप दुधरेजिया ने कहा, सुबह में जो शव थे उन्हें परिवारों को सौंप दिया गया, इनमें से अधिकतर की मृत्यु डूबने के कारण ही हुई है।

1 Nov 202212:45:36 PM
अतिरिक्त चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया - डॉ. प्रदीप दुधरेजिया
blog images

मोरबी सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. प्रदीप दुधरेजिया ने कहा,रात से ही अस्पताल में मेडिकल व्यवस्था शुरू हो गई थी, आस पास के जितने भी जिला अस्पताल हैं वहां से अतिरिक्त चिकित्सकों की टीम को यहां बुलाया गया। एंबुलेंस घटना वाले स्थान पर पहुंच चुके थे।

1 Nov 202212:24:28 PM
सीएम भूपेंद्र पटेल ने मोरबी हादसे के पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की

राजस्थान के बांसवाड़ा में मानगढ़ धाम की गौरव कथा कार्यक्रम में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा, मैं मोरबी हादसे के पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। सभी प्रभावित परिवारों को दर्द सहने की शक्ति मिले।

1 Nov 202212:14:47 PM
मोरबी के एक चश्मदीद ने बताई हादसे वाले दिन की कहानी

मोरबी हादसे की कहानी एक चश्मदीद ने बताई, कहा- पुल के गिरने पर लगभग 500 लोग उस पर सवार थे। उन्होंने आगे कहा, दुर्घटना के समय पुल पर लगभग 500 लोग थे, अचानक यह गिर गया और हम सभी पानी में गिर गए। करीब एक घंटे तक मैं पानी में रहा।

1 Nov 202211:42:07 AM
मोरबी में हुए हादसे में मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना- सीएम भूपेंद्र पटेल
blog images

मानगढ़ की गौरव गाथा कार्यक्रम में गुजरात CM भूपेंद्र पटेल ने कहा, गुजरात के मोरबी में हुए हादसे में मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, मैं PM का आभार व्यक्त करता हूं कि वे संकट की इस घड़ी में हमारे साथ खड़े रहे। साथ ही NDRF,सेना , एयर फोर्स, आपदा प्रबंधन ने लगातार काम किया।

1 Nov 202211:39:46 AM
मोरबी हादसे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जताया दुख

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गुजरात के मोरबी शहर में पुल टूटने की घटना पर शोक जताया है। गुटेरेस ने पीड़ितों और घायलों के परिवारवालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

1 Nov 202211:33:49 AM
नदी के तल में अभी और मिल सकते हैं शव - NDRF कमांडेंट

एनडीआरएफ कमांडेंट वीवीएन प्रसन्ना कुमार का कहना है कि नदी के तल में कुछ शवों के फंसे होने की आशंका है। इसलिए हमने आज फिर से खोज व बचाव अभियान शुरू किया है।

1 Nov 202211:25:36 AM
मोरबी हादसे में खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी

गुजरात के मोरबी हादसे में खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है। 30 अक्टूबर को यहां मोरबी ब्रिज गिरने की घटना हुई थी। हादसे में मरने वालों की वर्तमान संख्या 135 है।

#WATCH गुजरात: माच्छू नदी में खोज और बचाव अभियान जारी है। 30 अक्टूबर को यहां मोरबी ब्रिज गिरने की घटना हुई थी, हादसे में मरने वालों की वर्तमान संख्या 135 है।#MorbiBridgeTragedy pic.twitter.com/zgsfZqAQT7

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2022
1 Nov 202210:58:30 AM
सुप्रीम कोर्ट 14 नवंबर को याचिका पर सुनवाई के लिए राजी
blog images

गुजरात के मोरबी जिले में केबल ब्रिज गिरने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। शीर्ष अदालत में इसको लेकर एक याचिका दायर की गई है। सुप्रीम कोर्ट 14 नवंबर को याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है।

1 Nov 202210:31:50 AM
मोरबी घटना के चश्मदीद ने बताई हादसे की कहानी
blog images

मोरबी केबल ब्रिज हादसे में घायल हुआ एक युवक ने हादसे की कहानी बताई, चश्मदीद ने कहा, हम 6 लोग गिरे थे उसमें से 5 ही बच पाए और एक की मृत्यु हो गई। मुझे तैरना आता था तो मैंने और मेरे दोस्त ने करीब 50-60 लोगों को बचाया। लोगों को बचाने के समय मुझे भी चोटें आई हैं।

/

1 Nov 202210:16:53 AM
मोरबी में लगातार बचाव और तलाशी अभियान जारी

गुजरात के मोरबी में पुल ढहने की घटना के बाद बचाव अभियान चलाने के लिए हर संभव मदद की जा रही है। गुजरात के मोरबी में घटनास्थल पर भारतीय नौसेना और NDRF द्वारा बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया है। मरने वालों की संख्या वर्तमान में 135 है। 

#WATCH | Gujarat: Search and rescue operation underway in Machchhu river where #MorbiBridgeTragedy struck on 30th October.

The death toll currently stands at 135. pic.twitter.com/YM48tZyPeI

— ANI (@ANI) November 1, 2022
1 Nov 202210:07:21 AM
सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई समारोह नहीं होगा आयोजित- सीएम भूपेंद्र पटेल

मोरबी हादसे की वजह से गुजरात समेत पूरे देश में शोक की लहर है। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा- सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई समारोह नहीं आयोजित किया जाएगा। पीएम द्वारा की गई बैठक में निर्णय लिया गया कि दो नवंबर को प्रदेश में राजकीय शोक रखा जाएगा। 

1 Nov 20229:50:46 AM
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने अपनी सभी यात्राएं की स्थगित

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने मोरबी हादसे को देखते हुए अपनी सभी यात्राएं स्थगित कर दी हैं। उन्होंने कहा, आज हमारी 5 यात्रा निकलने वाली थी लेकिन मोरबी हादसे को देखते हुए सभी यात्रा स्थगित की गई लेकिन BJP के कार्यक्रम चल रहे हैं। मुझे दुख हुआ की PM कार्यक्रम कर रहे थे। हमें उम्मीद थी कि मोरबी हादसे को देखते हुए BJP अपने कार्यक्रम स्थगित करेगी।

#WATCH आज हमारी 5 यात्रा निकलने वाली थी लेकिन मोरबी हादसे को देखते हुए सभी यात्रा स्थगित की गई लेकिन BJP के कार्यक्रम चल रहे हैं। मुझे दुख हुआ की PM कार्यक्रम कर रहे थे। हमें उम्मीद थी कि मोरबी हादसे को देखते हुए BJP अपने कार्यक्रम स्थगित करेगी: राजस्थान CM अशोक गहलोत, अहमदाबाद pic.twitter.com/tCOGVtrZ1Z

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2022
1 Nov 20229:39:07 AM
गोताखोरों की मदद से ऑपरेशन फिर से शुरू किया गया- NDRF कमांडेंट, वीवीएन प्रसन्ना
blog images

MorbiBridgeCollapse एनडीआरएफ कमांडेंट वीवीएन प्रसन्ना कुमार ने कहा, हमने आज खोज और बचाव अभियान फिर से शुरू किया है। आशंका है कि कुछ शव नदी के तल पर हो सकते हैं, इसलिए हमने अपने ऐसे गोताखोरों की मदद ली है जो नदी में गहरे उतर सकते हैं। इन सभी गोताखोरों की मदद से ऑपरेशन फिर से शुरू किया गया है।

1 Nov 20229:24:00 AM
मोरबी में मच्छू नदी पुल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 135
blog images

मोरबी जिला कलेक्टर ने समाचार एजेंसी एएनआई को जानकारी देते हुए बताया कि मोरबी में मच्छू नदी पुल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 135 हो गई है। जिला कलेक्टर ने कहा, कुछ समय पहले जिला अस्पताल में एक और घायल की मौत के साथ, मरने वालों की संख्या 135 हो गई है। कुल 14 व्यक्ति अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। एक व्यक्ति के अभी भी लापता होने की खबर है, उसकी तलाश की जा रही है।

1 Nov 20229:17:18 AM
MorbiBridgeCollapse पर जांच शुरू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई एक याचिका
blog images

सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका में #MorbiBridgeCollapse पर जांच शुरू करने के लिए एक शीर्ष अदालत के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में एक न्यायिक आयोग को तुरंत नियुक्त करने का निर्देश देने की मांग की गई है। एक वकील द्वारा दायर याचिका राज्य सरकारों को पर्यावरणीय व्यवहार्यता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुराने और जोखिम भरे स्मारकों, पुलों के सर्वेक्षण और जोखिम मूल्यांकन के लिए समिति बनाने के निर्देश देने की मांग करती है।

1 Nov 20228:59:12 AM
मोरबी में घटनास्थल पर तलाशी और बचाव अभियान जारी

गुजरात में मोरबी की घटना वाली जगह पर खोज और बचाव कार्य जारी है। भारतीय तटरक्षक बल, स्थानीय प्रशासन और अन्य एजेंसियों के साथ घटनास्थल पर तलाशी और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

#WATCH | Gujarat: Indian Coast Guard, along with local administration and other agencies carry out search and rescue operation at the spot of #MorbiBridgeCollapse

(Source: Indian Coast Guard) pic.twitter.com/TziSf3Tkuu

— ANI (@ANI) November 1, 2022
1 Nov 20228:54:53 AM
गुजरात में मोरबी की घटना वाली जगह पर खोज और बचाव कार्य जारी

गुजरात के मोरबी में घटनास्थल पर भारतीय नौसेना और NDRF द्वारा बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया।

#WATCH | Search and rescue operations are underway at the spot of the #Morbi incident in Gujarat pic.twitter.com/pMLV7s1SBc

— ANI (@ANI) November 1, 2022
1 Nov 20228:33:38 AM
पुल मरम्मत का कार्य घड़ियों को ठीक करने वाले एक पुरानी कंपनी को दी गई- नितिन पटेल

गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि मोरबी मच्छू नदी पुल मरम्मत का कार्य ओरेवा एजेंसी को मोरबी नगर पालिका द्वारा दिया गया था। उन्होंने आगे कहा, ओरेवा घड़ियों को ठीक करने के लिए एक पुरानी कंपनी है, लेकिन केवल मोरबी नगरपालिका ही जानती है कि उसने किस योग्यता के आधार पर पुल के नवीनीकरण का काम सौंपा है।

1 Nov 20228:24:28 AM
पुल का नवीनीकरण मोरबी प्रशासन द्वारा किया गया - गुजरात के पूर्व सीएम नितिन पटेल
blog images

गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने गुजरात सरकार के किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भूमिका के दावों का खंडन किया और कहा कि पुल का नवीनीकरण और उद्घाटन मोरबी प्रशासन द्वारा किया गया था।

1 Nov 20228:08:39 AM
मोरबी घटनास्थल पर बचाव अभियान फिर से शुरू
blog images

गुजरात के मोरबी की घटनास्थल पर बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया। भारतीय नौसेना और एनडीआरएफ की टीमें हुईं तैनात।

1 Nov 20227:52:34 AM
गुजरात में मोरबी दुर्घटना के बाद फेरी बोट सेवाओं की बढ़ी सुरक्षा
blog images

गुजरात में मोरबी दुर्घटना के बाद ओखा और बेट द्वारका के बीच चलने वाली फेरी सेवाओं में नए सुरक्षा नियम लागू किए गए। SDM ने बताया,फेरी बोट की कैपेसिटी के हिसाब से लोगों को बैठाया जा रहा। सभी फेरी बोट में लाइफ जैकेट और बचाव के सभी यंत्र होने पर ही हम बोट को रवाना कर रहें।

1 Nov 20227:44:02 AM
प्रधानमंत्री कल हो गए थे भावुक

बीते दिन बनासकांठा के थरड़ में 8,000 करोड़ से अधिक की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखते हुए दर्शकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री भावुक हो गए थे। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि मोरबी हादसे के बाद मैं बहुत व्यथित हूं।

1 Nov 20227:43:49 AM
प्रियंका चोपड़ा ने मोरबी ब्रिज गिरने की घटना में लोगों की मौत पर जताया दुख

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को गुजरात के मोरबी में मच्छू नदी पुल दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए, प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पर एक नोट साझा किया, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, बहुत दिल दहला देने वाला ... गुजरात में पुल गिरने से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। उन्होंने आगे कहा, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करती हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं आज शोक करने वाले परिवारों के साथ हैं।

/

1 Nov 20227:15:37 AM
बचाव एवं राहत प्रयासों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी: पीएम

गुजरात हादसे को लेकर बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया और कहा कि बचाव एवं राहत प्रयासों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात सरकार रविवार शाम से राहत और बचाव अभियान चला रही है। केंद्र भी राज्य सरकार को हर संभव मदद कर रहा है।

1 Nov 20227:00:57 AM
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी जताया शोक
blog images

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी गुजरात के मोरबी में हुए हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि हम भारत के लोगों के साथ खड़े हैं जो गुजरात में विनाशकारी पुल गिरने के पीड़ितों का दुख समझ रहे हैं। 

1 Nov 20226:53:06 AM
सांसद के रिश्तेदार भी हुए हादसे का शिकार

गुजरात में हुए पुल हादसे में भाजपा सांसद मोहन कुंडारिया पूरी रात पीड़ितों की मदद करते रहे।  बाद में उन्हें पता चला कि इस हादसे में उनके 12 रिश्तेदारों की मौत हो गई।

1 Nov 20226:32:58 AM
9 लोगों को गिरफ्तार किया गया

गुजरात के मोरबी जिले में मच्छू नदी पर केबल पुल गिरने से 134 लोगों की मौत हो गई। मामले में सोमवार को 9 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के अनुसार घटना से संबंधित अन्य लोगों की तलाश जारी है। 

1 Nov 20226:24:23 AM
जो बाइडन ने गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे पर दुख जताया
blog images

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बीते दिन गुजरात के मोरबी जिले में हुए पुल हादसे पर दुख जताया। पुल गिरने से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदना भी व्यक्त की। बाइडन ने इसी के साथ कहा कि वह हमेशा कि तरह आज भी भारत के साथ है।

1 Nov 20226:20:27 AM
दो नवंबर को प्रदेश में राजकीय शोक

पीएम द्वारा की गई बैठक में निर्णय लिया गया कि दो नवंबर को प्रदेश में राजकीय शोक रखा जाएगा।मोदी आज दोपहर मोरबी में पीड़ित परिवारों से मिलने जाएंगे। मोदी ने बीते दिन अपना रोड शो रद कर दिया। 

1 Nov 20226:05:51 AM
राजभवन में पीएम ने की समीक्षा बैठक, आज जाएंगे मोरबी
blog images

प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर राजभवन में मोरबी पुल हादसे को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने आला अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली और लोगों की पूरी मदद करने के निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि दो नवंबर को प्रदेश में राजकीय शोक रखा जाएगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us