विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी चेन्नई हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले, बोले- हमारी पार्टी में बहुत ही समर्पित और निष्ठावान लोग

Published: Mon, 04 Mar 2024 09:01 PM (IST)

पीएम मोदी रवाना होने से पहले चेन्नई हवाई अड्डे पर भाजपा के कार्यकर्ताओं से मिले। जिसके बाद पीएम ने सोशल ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं से की मुलाकात (फोटो- @narendramodi)
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं से की मुलाकात (फोटो- @narendramodi)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को चेन्नई के दौरे पर रवाना हुए। पीएम मोदी के चेन्नई पहुंचने को लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। लोकसभा चुनाव से पहले उनका चेन्नई पहुंचना कई मायनों में अहम माना जा रहा है।

पीएम मोदी रवाना होने से पहले चेन्नई हवाई अड्डे पर भाजपा के कार्यकर्ताओं से मिले। जिसके बाद पीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर भाजपा के कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि एक बहुत ही खास बातचीत! चेन्नई हवाई अड्डे पर हमारे कार्यकर्ताओं में से एक श्री असवंत पिजई जी मेरा स्वागत करने के लिए वहां मौजूद थे। उन्होंने मुझे बताया कि उनकी पत्नी ने हाल ही में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है लेकिन वह अभी तक उनसे नहीं मिल पाए हैं। मैंने उनसे कहा कि उन्हें यहां नहीं आना चाहिए था और मैंने उन्हें और उनके परिवार को अपना आशीर्वाद भी दिया। 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि हमारी पार्टी में इतने समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। हमारे कार्यकर्ताओं का ऐसा प्यार और स्नेह देखकर मैं भावुक हो जाता हूं।

यह भी पढ़ें- आज से शुरू होगा नौसेना कमांडरों का सम्मेलन, 'ट्विन कैरियर आपरेशंस' को देखेंगे रक्षामंत्री; समुद्री सुरक्षा चुनौतियों की करेंगे समीक्षा