पीएम मोदी 13 सितंबर को जा सकते हैं मणिपुर, राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद यह पहला दौरा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 सितंबर को मिजोरम जा रहे हैं। वह मिजोरम में नए बैराबी-सैरंग रेलवे का उद्घाटन करने वाले हैं। मिजोरम से वह मणिपुर जा सकते हैं। मणिपुर दौरे के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन मिजोरम सरकार के कई अधिकारियों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि आइजोल से पीएम मोदी मणिपुर जा सकते हैं।

पीटीआई, इंफाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 सितंबर को मिजोरम जा रहे हैं। वह मिजोरम में नए बैराबी-सैरंग रेलवे का उद्घाटन करने वाले हैं। मिजोरम से वह मणिपुर जा सकते हैं।
मणिपुर दौरे के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं
मणिपुर दौरे के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मिजोरम सरकार के कई अधिकारियों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि आइजोल से पीएम मोदी मणिपुर जा सकते हैं।
अगर पीएम मोदी मिजोरम से मणिपुर जाते हैं तो यह 2023 में राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद पीएम का मणिपुर का पहला दौरा होगा। मणिपुर में मई 2023 से मैतेयी और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा में कम से कम 260 लोग मारे गए और हजारों बेघर हो गए हैं।
राज्य में प्रस्तावित वीवीआइपी दौरा
इस बीच मणिपुर के मुख्य सचिव पुणीत कुमार गोयल ने मंगलवार को अधिकारियों से कहा कि राज्य में प्रस्तावित वीवीआइपी दौरे की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बैठक की। उन्होंने बताया कि वीवीआइपी की प्रस्तावित यात्रा के दौरान नवनिर्मित सचिवालय और अन्य पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन किया जा सकता है।
जारी किए गए हैं आदेश
हालांकि उन्होंने वीवीआइपी का नाम नहीं बताया है। मणिपुर के डीजीपी ने 30 अगस्त को सभी एसपी और सीओ (एमआर/आइआरबी बटालियन) को जारी आदेश में कहा कि, इस अवधि के दौरान ड्यूटी की अनिवार्यता को देखते हुए अत्यधिक आपात स्थिति को छोड़कर, सात से 14 सितंबर तक किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को कोई छुट्टी नहीं दी जाए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।