यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PM मोदी ने किया कर्तव्य भवन का उद्घाटन, जानें गृह समेत कौन-कौन से मंत्रालय यहां हुए शिफ्ट
PM Modi Inaugurates Kartavya Bhavan प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बने कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया। ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया है। इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन के बीच मौजूद कर्तव्य भवन देश के सभी बड़े मंत्रालयों का गढ़ बनेगा। केंद्र सरकार के सभी मंत्रालय अब इसी जगह से ऑपरेट होंगे। आधुनिक तकनीकी से लेस इस इमारत में बड़ा वर्क स्पेस तैयार किया गया है।
कर्तव्य भवन का निर्माण पूरा होने के बाद साउथ ब्लॉक और नॉर्थ ब्लॉक को खाली करवा दिया जाएगा। केंद्र सरकार के सभी मंत्रालय कर्तव्य भवन से ही चलेंगे। वहीं, साउथ ब्लॉक और नॉर्थ ब्लॉक में युगे-युगीन भारत संग्रहालय बनाया जाएगा।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया।
कर्तव्य भवन को दिल्ली भर में फैले विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक साथ लाकर दक्षता, नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय,… pic.twitter.com/3K6N7UgXPP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2025
3 कर्तव्य भवन बनेंगे
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत 3 कर्तव्य भवनों का निर्माण होना है। आज पीएम मोदी ने कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन किया है। वहीं, शहरी विकास कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर के अनुसार कर्तव्य भवन 2 और कर्तव्य भवन 1 का काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा।
कर्तव्य भवन 3 में कितने मंत्रालय होंगे?
कर्तव्य भवन 3 में कई बड़े मंत्रालयों को जगह मिली है। इनकी लिस्ट नीचे मौजूद है।
- गृह मंत्रालय
- विदेश मंत्रालय
- ग्रामीण विकास मंत्रालय
- MSME मंत्रालय
- कार्मिक व प्रशिक्षण कार्य मंत्रालय
- पेट्रोलियम एंव प्राकृतिक गैस मंत्रालय
- प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय
जानकारी के अनुसार, कर्तव्य भवन 1 का निर्माण भी अगले महीने तक पूरा हो जाएगा। इस इमारत में वित्त मंत्रालय समेत कई बड़े मंत्रालय शामिल होंगे। वित्त मंत्रालय का प्रिटिंग प्रेस भी इसी भवन में होगा।
प्रधानमंत्री @narendramodi आज नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर स्थित कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।
कर्तव्य भवन-3 व्यापक बदलाव के बाद बने सेंट्रल विस्टा का हिस्सा है।#KartavyaBhavan pic.twitter.com/3xDWtrL7Cw
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) August 6, 2025
कर्तव्य भवन 3 की खासियत
र्तव्य भवन 3 की बात करें को इस इमारत में कुल 7 फ्लोर हैं। यह भवन 1.50 लाख वर्ग मीटर में बना है। इसमें 600 गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा भी मौजूद है। यहां वर्क हॉल, योगा, क्रैच, मेडिकल रूम, कैफे, 24 कॉन्फ्रेंस हॉल और 26 छोटे कॉन्फ्रेंस हॉल मौजूद हैं। इसके अलावा 67 मीटिंग रूम, 27 लिफ्ट और 2 स्वचालित सीढ़ियां भी हैं।
