विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर से शुरू होकर गुजरात की चुनावी सभाओं पर खत्‍म होगा पीएम नरेंद्र मोदी का आज का दौरा

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 19 Nov 2022 09:17 AM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2022 09:44 AM (IST)

पीएम नरेन्‍द्र मोदी के व्‍यस्‍त कार्यक्रमों के तहत आज तीन राज्‍यों को उनकी उपस्थिति रहेगी। इनमें उत्‍तर पूर्वी राज्‍य अरुणाचल ...और पढ़ें

अरुणाचल प्रदेश को मिला राज्‍य का पहला ग्रीनफील्‍ड एयरपोर्ट
अरुणाचल प्रदेश को मिला राज्‍य का पहला ग्रीनफील्‍ड एयरपोर्ट

नई दिल्ली (आनलाइन डेस्‍क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्‍तर पूर्वी राज्‍य अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में एक एयरपोर्ट के उद्घाटन से अपने दिन की शुरुआत कर रहे हैं। उनका ये दौरा शाम को गुजरात के सौराष्‍ट्र क्षेत्र में की चुनावी सभाओं के साथ खत्‍म हो जाएगा। दौरे की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को उत्‍तर पूर्वी राज्‍यों को एक बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में नवनिर्मित हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस एयरपोर्ट का नाम डोनी पोलो एयरपोर्ट (Donyi Polo Airport) है। बता दें कि ये राज्‍य का पहला ग्रीनफील्‍ड एयरपोर्ट है। यहां पर सभी अत्‍याधुनिक सुविधाएं मौजूद होंगी। इसके साथ ही ये एयरपोर्ट किसी भी मौसम में काम कर सकेगा। इसके अलावा पीएम यहां पर एक 600 मेगावाट के कामेंग हाईड्रो पावर स्टेशन (Kameng Hydro Power Station) भी लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है। 

इसका नाम भी है खास 

अरुणाचल प्रदेश में जिस हवाई का उद्धाटन पीएम मोदी ने किया है उसका नाम अरुणाचल प्रदेश की परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सूर्य 'डोनी' और चंद्रमा के लिए इसकी सदियों पुरानी स्वदेशी श्रद्धा को दर्शाता है। इस हवाई अड्डे को 690 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में विकसित किया गया है। इसके निर्म में 640 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 2300 मीटर रनवे के साथ यह एयरपोर्ट सभी मौसम में संचालित किया जा सकेगा। राज्‍य के सीएम पेमा खांडू ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा है कि इस एयरपोर्ट से राज्‍य में निर्बाधा आवाजाही सुनिश्चित हो सकेगी। उन्‍होंने ये भी कहा है कि इससे राज्‍य में पर्यटन और व्‍यापार के अवसर भी बढ़ेंगे और इसका असर चौतरफा देखने को मिलेगा। ये देश और राज्‍य की अर्थव्‍यवस्‍था को गति देने में निर्णायक साबित होगा।

काशी-तमिल संगम 

पीएम मोदी आज उत्‍तर प्रदेश की पवित्र नगरी काशी में मौजूद काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एंफीथिएटर परिसर से काशी-तमिल संगमम का भी उद्घाटन करने वाले हैं। इसके साथ ही यहां पर विभिन्‍न आयोजनों की शुरुआत भी हो जाएगी जो करीब एक माह तक चलेगा। इसके उद्धाटन के लिए पीएम मोदी दोपहर डेढ़ बजे वाराणसी पहुंचेंगे। वे यहां पर करीब तीन घंटा रहेंगे। 

गुजरात में होगी चुनावी सभा 

काशी से निकलकर प्रधानमंत्री मोदी शाम को गुजरात के सौराष्ट्र में चार चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। ये क्षेत्र इसलिए बेहद खास है क्‍योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को यहां से एक भी सीट नहीं मिल सकी थी। इसलिए भाजपा की नजर इस बार इस क्षेत्र पर अधिक लगी हुई है। बता दें कि गुजरात में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर विधानसभा के लिए मतदान होगा। भाजपा का ध्‍यान फिलहाल उन क्षेत्रों पर अधिक है जहां पर उसे पिछली बार सफलता नहीं मिल सकी थी या फिर वो करीब से हार गई थी।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।