विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्थान को वंदे भारत ट्रेन की सौगात, PM बोले- दो महीने में छठी वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने का मिला सौभाग्य

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Wed, 12 Apr 2023 12:00 PM (IST)

Ajmer-Delhi Cantt.Vande Bharat Train प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर से दिल्ली कैंट तक राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ...और पढ़ें

राजस्थान को वंदे भारत ट्रेन की सौगात
राजस्थान को वंदे भारत ट्रेन की सौगात

नई दिल्ली, एजेंसी। Ajmer-Delhi Cantt.Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर से दिल्ली कैंट तक राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरती को आज पहली वंदे भारत ट्रेन मिल रही है। दिल्ली कैंट अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस से जयपुर से दिल्ली आना जाना और आसान हो जाएगा। ये राजस्थान के पर्यटन में भी बहुत सहायक होगी। बीते 2 महीनों में ये छठी वंदे भारत है जिसे हरी झंडी दिखाने का मुझे सौभाग्य मिला है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया पीएम मोदी का स्वागत

अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने कहा, 'मैं पीएम मोदी का स्वागत और आभार व्यक्त करता हूं कि अब वंदे भारत ट्रेन जिसका अपना महत्व है और वह अब राजस्थान में भी चलने लगी है। मेरे पास कुछ सुझाव हैं, राजस्थान की भौगोलिक स्थिति देखते हुए रेलवे का नेटवर्क अधिक से अधिक हों। पीएम से और हमारे रेल मंत्री अश्विनी जी से कहूंगा कि राजस्थान में अधिक से अधिक काम हो आप इस पर ध्यान दें।'

पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है जो मेड इन इंडिया है। वंदे भारत पहली ऐसी ट्रेन है जो इतनी कॉम्पैक्ट और कुशल है। वंदे भारत पहली स्वदेशी सुरक्षा तंत्र कवच के अनुकुल है। ये रेलवे के इतिहास की पहली ट्रेन है जिसने बिना अतिरिक्त इंजन के सह्याद्रि घाट की ऊंची चढ़ाई पूरी की है।

रेलवे की भर्तियों में राजनीति होती थी...

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पीएम मोदी ने कहा, 'देश का दुर्भाग्य रहा कि रेलवे जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था जो सामान्य मानव के जीवन का इतना बड़ा हिस्सा है उसे भी राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया था। हालत ये थी कि रेलवे की भर्तियों में राजनीति होती थी। गरीब लोगों की जमीन छीन कर उन्हें रेलवे में नौकरी का झांसा दिया गया।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी बधाई

अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने आज राजस्थान की जनता को सेकेंड जनरेशन की उन्नत वंदे भारत ट्रेन दी है। अजमेर से दिल्ली को जोड़ने वाली ये वंदे भारत राजस्थान की पहली और देश की 15वीं वंदे भारत ट्रेन है। राजस्थान में रेल कार्यों को गति देने के लिए पीएम ने अधिक बजट का आवंटन किया है। 2014 से पहले साल में 650 करोड़ के आसपास का बजट था, 2022-23 में इसे बढ़ाकर 9500 करोड़ राजस्थान को दिए गए हैं।