यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Morning Top News 12 April 2023: भारत में आज कोरोना वायरस के कितने मामले? पढ़ें प्रमुख खबरें
Morning Top News देश में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार तड़के फायरिंग हुई है। फायरिंग में भारतीय सेना के चार जवानों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने कहा है कि ये आतंकी घटना नहीं है। उधर, पीएम मोदी ने बुधवार सुबह राजस्थान में पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेन अजमेर से दिल्ली के बीच चलेगी।
आज की प्रमुख बड़ी खबरें
1. बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, चार जवानों की मौत
पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार तड़के हुए फायरिंग में चार जवानों की मौत हो गई है। इस घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
2. यूपी पहुंचा अतीक अहमद का काफिला
उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने के नामजद अभियुक्त अतीक अहमद को अहमदाबाद की साबरमती जेल प्रयागराज लाया जा रहा है। अतीक का काफिला यूपी पहुंच गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
3. यूक्रेन के राष्ट्रपति की पीएम मोदी को चिट्ठी
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में जेलेंस्की ने पीएम मोदी से दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति करने का अनुरोध किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
4. राजस्थान को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन
पीएम मोदी ने राजस्थान में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। मोदी ने कहा कि दिल्ली कैंट अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस से जयपुर से दिल्ली आना जाना और आसान हो जाएगा। ये राजस्थान के पर्यटन में भी बहुत सहायक होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
5. भारत में कोरोना वायरस के 7,830 नए मामले
भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 7,830 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, एक्टिव केस 40 हजार के पार हो गए हैं।यहां पढ़ें पूरी खबर
