Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Bathinda Military Station LIVE: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग करने वाला आरोपी जवान गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Bathinda Military Station LIVE: पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार तड़के फायरिंग हुई है। गोलीबारी की घटना में चार जवानों की मौत की पुष्टि हुई है। गोलीबारी की घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसका पता नहीं चल सका है। आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

By Manish NegiWed, 12 Apr 2023 04:00 PM (IST)
News Article Hero Image

Bathinda Military Station Firing Live Updates: पंजाब के बठिंडा में स्थित मिलिट्री स्टेशन बुधवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा उठा। तड़के साढ़े चार बजे करीब अचानक गोलियां चलने लगीं। इस गोलीबारी में आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। गोलीबारी की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। छावनी के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। पुलिस ने इसे आतंकी घटना मानने से इनकार किया है।

12 Apr 20234:00:07 PM
राइफल चोरी की जांच जारी

एडीजीपी सुरिंदरपाल सिंह परमार ने कहा कि बुधवार सुबह 4:30 बजे फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। सर्च ऑपरेशन जारी है। हम सेना के अधिकारियों के संपर्क में हैं। राइफल चोरी होने को लेकर 2-3 दिन पहले एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसकी जांच की जा रही है।

12 Apr 20232:31:34 PM
रक्षा मंत्री को दी गई जानकारी

सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। सेनाध्यक्ष ने राजनाथ सिंह को इसकी विस्तार से जानकारी दी है।

12 Apr 20232:11:19 PM
पंजाब की मंत्री क्या बोलीं?

पंजाब की मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि बठिंडा में इंटरनल लड़ाई का मामला है। मैंने एसएसपी से बात की है। जांच-पड़ताल चल रही है।

12 Apr 20232:06:13 PM
गोलीबारी में चार जवानों की मौत

अधिकारियों की ओर से मिलिट्री स्टेशन में मारे गए चार जवानों के नाम जारी किए गए हैं। गोलीबारी में एमटी संतोष, एमटी कमलेश, एमटी ड्राइवर सागरबन और गनर योगेश कुमार की मौत हुई है।

12 Apr 20231:39:10 PM
आरोपी जवान गिरफ्तार

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग करने वाले में आरोपी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है।

12 Apr 202312:48:06 PM
Bathinda Military Station में तलाशी जारी

समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, यह एक आंतरिक मामला लगता है, बीते दो दिनों से राइफल और कारतूस गायब हैं। मिलिट्री स्टेशन में ऐसे इलाके की तलाशी ली जा रही है, जहां सघन वृक्षारोपण है।

12 Apr 202312:15:18 PM
रक्षा मंत्री से मिलेंगे सेना अध्यक्ष

भारतीय सेना अध्यक्ष थोड़ी देर में रक्ष मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। सेनाध्यक्ष राजनाथ सिंह को बठिंडा फायरिंग मामले की जानकारी देंगे।

12 Apr 202311:36:57 AM
मिलिट्री स्टेशन में पुलिस अधिकारी

बठिंडा पुलिस के एसएचओ, डीएसपी और एसपी मिलिट्री स्टेशन पहुंचे हैं। हालांकि, इन अधिकारियों के मोबाइल फोन को अंदर नहीं ले जाने दिया गया है।

12 Apr 202311:21:08 AM
मृतकों के परिजनों को दी गई सूचना

भारतीय सेना ने बताया कि गोलीबारी में मारे गए जवानों के परिजनों को घटना की जानकारी दी जा चुकी है।

12 Apr 202311:18:36 AM
आर्टिलरी यूनिट के थे चारों जवान

भारतीय सेना ने गोलीबारी की घटना की जानकारी दी है। सेना ने बताया कि गोलीबारी में आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की मौत हो गई। कर्मियों को कोई चोट या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। मामले की पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच की जा रही है।

12 Apr 202311:08:17 AM
Military Station Firing पर आर्मी चीफ देंगे रक्षा मंत्री को जानकारी

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना पर अब से थोड़ी देर में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इसकी जानकारी देंगे।

12 Apr 202311:04:26 AM
आसपास के स्कूलों में छुट्टी

फायरिंग की घटना के चलते शहर में दहशत का माहौल है। छावनी में स्थित केंद्रीय विद्यालयों में भी छुट्टी कर दी गई है। छावनी में काम करने वाले लोगों को भी छावनी में नहीं जाने दिया गया। छावनी को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

12 Apr 202311:00:02 AM
मिलिट्री स्टेशन के सभी गेट बंद

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग के बाद इसके सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। दरअसल, मिलिट्री स्टेशन में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

#WATCH | The gates of the Bathinda Military Station have been closed following a firing incident that has left four dead. Punjab police sources have said that there is no terror angle to the incident.

Visuals from outside the military station deferred by unspecified time. pic.twitter.com/b91Wc75WeX

— ANI (@ANI) April 12, 2023
12 Apr 202310:53:43 AM
ये आतंकी घटना नहीं: एडीजीपी

पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसपीएस परमार ने बताया कि यह आतंकवादी हमला नहीं है। ये हमला बाहर से नहीं हुआ है। इसमें अंदर के लोग ही शामिल हैं।

12 Apr 202310:42:05 AM
Military Station Firing: सर्च ऑपरेशन जारी

मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की घटना के बाद पूरा इलाका सील कर दिया गया है। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

12 Apr 202310:39:55 AM
इंसास राइफल और कई कारतूस गायब

पंजाब पुलिस के सूत्रों ने बताया कि घटना से दो दिन पहले इंसास राइफल और 28 जिंदा कारतूस गायब हो गए थे। इसके पीछे सेना के कुछ जवानों का हाथ हो सकता है। फिहलाल मिलिट्री स्टेशन के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us