विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पेपर लीक के सभी मामलों की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई', NEET विवाद के बीच पीएम मोदी का एलान

Published: Thu, 23 Jul 2026 09:22 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2026 10:53 AM (IST)

नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शनों के बीच, पीएम मोदी ने पेपर लीक मामलों की त्वरित सुनवाई और दोषियों को सख्त ...और पढ़ें

दोषियों को सजा के लिए गठित होगी फास्ट ट्रैक कोर्ट- पीएम मोदी (फाइल फोटो)

 दोषियों को सजा के लिए गठित होगी फास्ट ट्रैक कोर्ट- पीएम मोदी (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छात्रों द्वारा नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन के बीच युवाओं और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स लिखा कि पेपर लीक मामलों की त्वरित सुनवाई और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होगी।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, " देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। राज्य/सरकार द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट्स (Fast-track Courts) का गठन किया जाएगा।"

गौरतलब है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र नीट पेपर लीक मामले को लेकर धरना प्रदर्शन दे रहे हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। छात्रों के साथ विपक्षी दल भी इस प्रदर्शन में शामिल हैं।

इस बीच  को भी छोड़ा नहीं जाएगा और उन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए  फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की बात कही है।

यह भी पढ़ें- 'सबसे ज्यादा आपने ही युवाओं का भविष्य बर्बाद किया', पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर पलटवार

यह भी पढ़ें- CJP Protest LIVE: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी, सुरक्षा व्यवस्था सख्त, दीपके का दावा- इंटरनेट बंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।