विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJP Protest LIVE: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी, सुरक्षा व्यवस्था सख्त, दीपके का दावा- इंटरनेट बंद

Published: Thu, 23 Jul 2026 12:00 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2026 03:32 AM (IST)

दिल्ली के जंतर-मंतर के पास कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए बुधवार शाम सुरक्षा बढ़ा दी गई। शाम ...और पढ़ें

कनॉट प्लेस के टॉलस्टॉय मार्ग पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई।

कनॉट प्लेस के टॉलस्टॉय मार्ग पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर के पास बुधवार रात करीब 8:30 बजे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। कनॉट प्लेस के टॉलस्टॉय मार्ग पर उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थर और बोतलें फेंकी, जिसमें एसीपी विवेक भगत घायल हो गए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर जवाब दिया। झड़प लगभग 15 मिनट चली, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई। जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इससे पहले 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च के दौरान भी झड़प हुई थी, जिसमें लाठीचार्ज किया गया था।