यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ट्रंप के आग्रह पर पीएम मोदी ने किया US राष्ट्रपति को फोन, कहा- पाकिस्तान के अनुरोध पर हुआ सीजफायर
पीएम मोदी ने कनाडा दौरे के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की। बातचीत में ऑपरेशन सिंदूर ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-7 समिट पूरा होने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की है। इस बातचीत में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बातचीत की है।
इसकी जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि दोनों ने नेताओं ने करीब 35 मिनट तक बात की है। मिसरी ने कहा, 'भारत ने दृढ़ता से अपनी बात रखी है। भारत ने अमेरिका के सामने आतंकवाद पर भी अपनी बात रखी है।
बता दें जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात तय थी। विदेश सचिव ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप को जल्दी ही अमेरिका लौटना पड़ा, जिसकी वजह से यह मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप के अनुरोध पर आज दोनों नेताओं ने फोन पर बात की।"
उन्होंने करीब 35 मिनट तक बात की। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बात कर संवेदना जताई थी और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन भी जताया था। उसके बाद यह पहली बार था जब वे बात कर रहे थे। इसलिए पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर राष्ट्रपति ट्रंप से विस्तार से बात की।
विक्रम मिसरी, विदेश सचिव, भारत
#WATCH | Foreign Secretary Vikram Misri says, "PM Modi and President Trump were scheduled to meet on the sidelines of G7 Summit. President Trump had to return to the US early, due to which this meeting could not take place. After this, at the request of President Trump, today… pic.twitter.com/umgcuDw3Zr
— ANI (@ANI) June 18, 2025
पीएम मोदी ने ट्रंप से कहा- भारत पाक संघर्ष में अमेरिका से कोई बात नहीं हुई
भारत पाकिस्तान संघर्ष को लेकर ट्रंप ने कई बार दावा किया है कि दोनों देशों के बीच मध्यस्थता उन्होंने करवाई है। इस बीच पीएम मोदी ने उन्हें फोन कर साफ कर दिया कि अमेरिका का इसमें कोई हाथ नहीं था।
विक्रम मिस्री ने कहा, "पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से साफ कहा कि इस पूरी घटना के दौरान भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और अमेरिका की ओर से भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता को लेकर किसी भी स्तर पर बातचीत नहीं हुई। सैन्य कार्रवाई रोकने को लेकर बातचीत भारत और पाकिस्तान के बीच दोनों सेनाओं के बीच स्थापित मौजूदा चैनलों के तहत सीधे हुई, यह पाकिस्तान के अनुरोध पर हुआ।"
पीएम मोदी ने दिया न्योता, भारत आएंगे ट्रंप
पीएम मोदी ने ट्रंप से बातचीत के दौरान भारत आने का न्योता दिया है। इस न्योते को ट्रंप ने स्वीकार लिया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "क्वाड की अगली बैठक के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को भारत आने का निमंत्रण दिया। राष्ट्रपति ट्रंप ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वे भारत आने के लिए उत्सुक हैं।"
