विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विमान में खराबी के चलते इंफाल नहीं जा सके अमित शाह और वेंकैया नायडू

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Wed, 15 Mar 2017 07:48 PM (IST)Updated: Wed, 15 Mar 2017 09:27 PM (IST)

इंजन में खराबी के बाद दोनों ने एन. बीरेन सिंह के मणिपुर के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए इंफाल जाने की योजना टाल दी।

विमान में खराबी के चलते इंफाल नहीं जा सके अमित शाह और वेंकैया नायडू
विमान में खराबी के चलते इंफाल नहीं जा सके अमित शाह और वेंकैया नायडू

नई दिल्ली, प्रेट्र। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू को इंफाल ले जा रहे चार्टर्ड विमान के इंजन में यात्रा के बीच में ही खराबी आ गई।

इसके बाद पायलट विमान को हवाई अड्डे पर वापस ले आया। सूत्रों ने बताया, इंजन में खराबी के बाद दोनों ने एन. बीरेन सिंह के मणिपुर के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए इंफाल जाने की योजना टाल दी। नायडू, शाह और भाजपा नेता रामलाल यहां इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से बुधवार सुबह 9:39 बजे इंफाल के लिए निकले।

यह भी पढ़ें- मणिपुर में भाजपा सरकार, एन बिरेन सिंह बने सीएम; प्रधानमंत्री ने दी बधाई

भाजपा नेताओं के अलावा इस विशेष चार्टर्ड विमान में तीन अन्य यात्री भी सवार थे। हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया, उड़ान भरने के बाद एआर एयरवेज के बिजनेस जेट 'फाल्कन 200' के इंजन में कुछ समस्या आ गई। इसके चलते पायलट ने 10:17 बजे विमान की हवाई अड्डे पर वापस लैंडिंग कराई।

यह भी पढ़ें - फुटबाल खिलाड़ी से पत्रकार और अब मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे बिरेन सिंह