विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मणिपुर में भाजपा सरकार, एन बिरेन सिंह बने सीएम; प्रधानमंत्री ने दी बधाई

By Kamal VermaEdited By:
Published: Wed, 15 Mar 2017 07:34 AM (IST)Updated: Wed, 15 Mar 2017 05:17 PM (IST)

मणिपुर में आज भाजपा विधायक दल के नेता एन बिरेन सिंह को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई ।

मणिपुर में भाजपा सरकार, एन बिरेन सिंह बने सीएम; प्रधानमंत्री ने दी बधाई
मणिपुर में भाजपा सरकार, एन बिरेन सिंह बने सीएम; प्रधानमंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली (एएनआई)। गोवा के बाद अब मणिपुर में भी भाजपा की सरकार बन गई। राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने आज दोपहर करीब डेढ़ बजे राजभवन में भाजपा विधायक दल के नेता एन बिरेन सिंह को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। एनपीपी के वाई ज्वॉयकुमार को मणिपुर का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने बिरेन सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उम्मीद है कि उनकी अगुवाई में मणिपुर का चौतरफा विकास होगा। 

शपथ ग्रहण समारोह में पहले भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शामिल होने वाले थे, लेकिन उनके विमान में आई तकनीकी खराबी की वजह से उन्‍हें वापस लौटना पड़ा था। राज्‍य में पहली बार बन रही भाजपा सरकार के उपलक्ष्‍य में आज भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह समेत अन्‍य नेता आज एक रोड शो में भी हिस्‍सा बनने वाले थे।

साठ सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने दावा किया है कि उसके पास 32 विधायक हैं। भाजपा ने राज्य में 21 सीटों पर जीत दर्ज की है। पार्टी का दावा है कि उसके पास नैशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) और नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) के चार-चार विधायकों का समर्थन है। इसके अलावा भाजपा को एक एलजेपी विधायक और दो अन्य विधायकों का समर्थन हासिल है।

सरकार बनाने के लिए भाजपा को आमंत्रित करने की जानकारी देते हुए राज्‍यपाल नजमा हेपतुल्‍ला ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को बुधवार को सरकार बनाने का आमंत्रण दिया गया है और यह समारोह दोपहर एक बजे होगा। गौरतलब है कि मणिपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लेकिन, कुछ सीटों की कमी से वह सरकार बनाने का जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई।

गोवा और मणिपुर में लोकतंत्र को समाप्त करने की कोशिश: राहुल गांधी

तस्वीरें : मणिपुर में पहली बार बनी BJP सरकार, एन बिरेन सिंह बने सीएम