Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी, जल्द आरएसएस लेगा फैसला; संगठन मंत्रियों में फेरबदल तय

    Updated: Mon, 29 Jul 2024 11:45 PM (IST)

    भाजपा के संगठन में बड़ा फेरबदल होने वाला है। जानकारी के मुताबिक संगठन मंत्रियों में फेरबदल होना तय है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी नए संगठन मंत्री देने को तैयार है। इसी के साथ उम्मीद जगी है कि कर्नाटक महाराष्ट्र तमिलनाडु राजस्थान जैसे बड़े राज्यों में संगठन मंत्री के खाली पद भरे जा सकते हैं। भाजपा में संगठन मंत्री आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक होते हैं।

    Hero Image
    भाजपा के संगठन में जल्द होगा बदलाव।

    नीलू रंजन, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं आने के बाद भाजपा और आरएसएस के बीच बेहतर समन्वय की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत भाजपा संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव किया जा सकता है। खासतौर से संगठन मंत्रियों में फेरबदल होना तय है। इसके साथ ही संघ से नए संगठन मंत्री भी भाजपा में भेजे जा सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: कोचिंग सेंटर हादसे पर राजनीति तेज, प्रदर्शन कर रहे BJP कार्यकर्ताओं को पानी बौछार से भगाया; AAP भी करेगी प्रदर्शन

    कई राज्यों में संगठन मंत्री नहीं

    अभी महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान जैसे बड़े राज्यों के साथ ही गोवा व पूर्वोत्तर के कई राज्यों में संगठन मंत्री हैं ही नहीं। केंद्रीय स्तर पर यह बदलाव होना है या नहीं यह अभी तय नहीं है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार 24-25 जुलाई को भाजपा के संगठन मंत्रियों की बैठक हुई थी। बैठक में भाजपा के संगठन में कमजोरियों और उन्हें दूर करने के लिए जरूरी कदमों पर विस्तार से चर्चा हुई।

    आरएसएस लेगा फैसला

    बैठक में कई राज्यों में संगठन मंत्रियों के नहीं होने और कई संगठन मंत्रियों की अधिक उम्र के कारण सक्रियता में कमी का भी मुद्दा उठा। इसमें कई संगठन मंत्रियों को नए राज्यों में भेजे जाने के संकेत भी दिये गए, लेकिन संगठन मंत्रियों की कमी दूर करने का फैसला आरएसएस को लेना है।

    क्या होती संगठन मंत्री की जिम्मेदारी?

    भाजपा में संगठन मंत्री आरएसएस की तरफ से ही भेजा जाता है, जो वरिष्ठ प्रचारक होते हैं। संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सरकार, संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने का होता है। भाजपा में नए संगठन मंत्रियों को भेजने पर फैसला 31 अगस्त से दो सितंबर तक आरएसएस और उसके आनुषांगिक संगठनों की बैठक में लिया जा सकता है।

    भाजपा अध्यक्ष भी बैठक में होंगे शामिल

    इस बैठक में अन्य आनुषागिक संगठनों के प्रमुखों के साथ-साथ भाजपा के अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। आरएसएस के एक वरिष्ठ अखिल भारतीय पदाधिकारी ने कहा कि भाजपा में संगठन मंत्री भेजने का फैसला इसके लिए वरिष्ठ प्रचारकों की उपलब्धता के अनुरूप किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: तुमको और तुम्हारे बुलडोजर को नहर में घुसेड़ दूंगा... भाजपा विधायक का सरकारी अधिकारी को फटकारने का VIDEO VIRAL