Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रंप टैरिफ पर भारत को क्या मिलेगी खुशखबरी? ट्रेड डील को लेकर बातचीत करने US जाएंगे पीयूष गोयल

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 11:30 PM (IST)

    वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल जल्द ही व्यापार वार्ता के लिए अमेरिका जा सकते हैं। यह यात्रा अमेरिका के मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच और राजेश अग्रवाल के बीच हुई वार्ता के सिलसिले में हो रही है। पूर्व में हुई चर्चा सकारात्मक रही थी और दोनों पक्षों ने व्यापार समझौते को जल्द पूरा करने पर सहमति जताई है। अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50% टैरिफ लगाने के बाद यह दौरा महत्वपूर्ण है।

    Hero Image
    टैरिफ पर तकरार के बीच अमेरिका जा सकते हैं पीयूष गोयल (फाइल)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल जल्द ही व्यापार वार्ता के लिए अमेरिका जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, यह यात्रा अमेरिका के मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच और उनके भारतीय समकक्ष राजेश अग्रवाल के बीच हाल ही में वार्ता के संबंध में हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    16 सितंबर द्विपक्षीय वाणिज्य मंत्रालय ने कहा था कि व्यापार समझौते पर अमेरिका की टीम के साथ चर्चा सकारात्मक रही है। दोनों पक्षों ने समझौते के शीघ्र और पारस्परिक रूप से लाभकारी निष्कर्ष के लिए प्रयास करने पर सहमति जताई है।

    अमेरिका ने भारत पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ

    बता दें कि अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं के आयात पर कुल 50 प्रतिशत शुल्क गया है। इसमें 25 प्रतिशत पारस्परिक शुल्क और रूसी कच्चे तेल की खरीद पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क शामिल हैं। इन शुल्कों के लगाए जाने के बाद वाणिज्य मंत्री का यह पहला अमेरिका दौरा होगा।

    गोयल ने मई में व्यापार वार्ता के लिए वाशिंगटन का दौरा किया था। वित्त वर्ष 2024-25 में अमेरिका लगातार चौथे वर्ष भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था।

    (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- 'मेरे फैसले से भारत-अमेरिका में आई कड़वाहट...', 50% टैरिफ थोपने के बाद डोनाल्ड ट्रंप को हो रहा पछतावा?