Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Republic Day 2024: 'भाजपा सरकार में लोगों के अधिकार खत्म हो रहे', कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र पर बोला हमला

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 26 Jan 2024 10:00 PM (IST)

    गणतंत्र दिवस पर नागरिकों को अपने संदेश में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इसी दिन भारत सामंतवाद और उपनिवेशवाद की जंजीरों को तोड़कर एक गणतंत्र बना था। उन्होंने कहा कि संविधान भारतीय सभ्यता के मूल्यों न्याय गरिमा समानता और सभी के लिए समान व्यवहार पर आधारित है।उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान द्वारा प्रत्येक भारतीय को दिए गए मौलिक और बुनियादी अधिकारों को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है।

    Hero Image
    कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर बोला हमला।

    पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि संविधान द्वारा प्रत्येक भारतीय को दिए गए मौलिक और बुनियादी अधिकारों को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है। सरकार इससे ध्यान भटकाने और नागरिकों से सच्चाई छिपाने के लिए भावनात्मक मुद्दों का इस्तेमाल कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा?

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान, लोकतंत्र और न्याय की रक्षा के लिए लड़ने का संकल्प लिया है। गणतंत्र दिवस पर नागरिकों को अपने संदेश में खरगे ने कहा कि इसी दिन भारत सामंतवाद और उपनिवेशवाद की जंजीरों को तोड़कर एक गणतंत्र बना था। उन्होंने कहा कि संविधान भारतीय सभ्यता के मूल्यों न्याय, गरिमा, समानता और सभी के लिए समान व्यवहार पर आधारित है।

    खरगे ने भाजपा पर बोला हमला

    संविधान ने प्रत्येक नागरिक के लिए मौलिक अधिकार, सामाजिक न्याय और राजनीतिक अधिकार सुनिश्चित किए हैं। खरगे ने आरोप लगाया कि आज इन स्तंभों पर भाजपा की सरकार हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने संविधान, लोकतंत्र और न्याय की रक्षा के लिए लड़ने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि न्याय के पांच स्तंभ: युवा न्याय, भागीदारी न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रम न्याय को सशक्त बनाएंगे और अधिकारों की रक्षा करेंगे।

    यह भी पढ़ेंः Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर दिखी देश की असाधारण नारी शक्ति का प्रदर्शन, राष्ट्रपति मुर्मु और PM Modi ने भी की सराहना; देखें तस्वीर