Watch Video Spicejet Flight: पटना से दिल्ली जा रहे स्पाइस जेट विमान में लगी आग, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग; बाल-बाल बचे 185 यात्री
Patna-Delhi Spicejet Flight डीजीसीए के अनुसार इस फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया था जिसके चलते उसमें आग लग गई। पक्षी टकराने और हवा में एक इंजन बंद होने के बाद इसे पटना लौटाया गया। लोगों के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था भी की जा रही है।
नई दिल्ली, एएनआइ। Patna Spicejet News : पटना से दिल्ली जा रहे स्पाइस जेट के विमान में आग लगने की जानकारी सामने आई है। विमान के इंजन में खराबी के बाद विमान में सवार लोगों ने इस आग को उड़ते विमान में ही देखा। विमान में इस दौरान 185 यात्री सवार थे, जिनकी जान बाल-बाल बची। प्लेन में आग लगने की जानकारी मिलते ही इसकी इमरजेंसी लैंडिंग सफलतापुर्वक वापस पटना एयरपोर्ट पर ही कराई गई।
#WATCH Delhi bound SpiceJet flight returns to Patna airport after reporting technical glitch which prompted fire in the aircraft; All passengers safely rescued pic.twitter.com/Vvsvq5yeVJ
— ANI (@ANI) June 19, 2022
पक्षी के टकराने के चलते हुआ हादसा
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार, दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट फ्लाइट में हादसे की यह घटना विमान से पक्षी के टकराने की वजह से हुई। पक्षी के चपेट में आने और हवा में एक इंजन बंद होने के बाद इसे पटना लौटाया गया। हालांकि, हादसे में सभी सवार यात्री सुरक्षित हैं।
#WATCH Patna-Delhi SpiceJet flight safely lands at Patna airport after catching fire mid-air, all 185 passengers safe#Bihar pic.twitter.com/vpnoXXxv3m— ANI (@ANI) June 19, 2022
इंजन से निकली आग की लपटें
बता दें कि जैसे ही विमान ने उड़ान भरी विमान के इंजन से आग निकलने लगी। बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों ने तेज धमाकों की भी आवाज सुनी। लोगों में अफरातफरी देख विमान के पायलट को गड़बड़ी की सूचना मिली, जिसके बाद उसने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से वापस लैंडिंग की इजाजत मांगी। इसके बाद एटीसी ने तेजी दिखाते हुए इस विमान की आपात लैंडिंग पटना एयरपोर्ट ही वापस करा दी।
SpiceJet aircraft made an emergency landing at Patna airport after its left wing caught fire #spicejet #airport #emergencylanding #india pic.twitter.com/6DCqNVdyK3— VARUN BHASIN (@varun4bhasin) June 19, 2022
लोगों के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था
घटना के बाद पटना एयरपोर्ट के निदेशक ने बताया कि यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए स्पाइसजेट एयरलाइंस द्वारा एक वैकल्पिक प्लेन की व्यवस्था की जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जाएगी और इंजन में खराबी का पता लगाया जाएगा।
#spicejet में लगी आग#patna में हुई एमरजेंसी लैंडिंग. pic.twitter.com/RxiJwro56Q— P. Siddharth (@sidpvishnu) June 19, 2022
उड़ते विमान में आग देख लोगों में अफरा तफरी
जानकारी के अनुसार, स्पाइस जेट के विमान संख्या- SG 725 में उस समय आग लगी जब उसने टेक आफ किया ही था। इस दौरान उसके बाएं इंजन से आग निकलते देख लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया। विमान से तेज धमाकों की आवाज आते ही लोग काफी डर गए।
Exclusive Video from inside the plane
This looks very dangerous.#SpiceJet #Patna pic.twitter.com/qRxHlSFGwN— Govind Pandey (@iGovindPandey) June 19, 2022