मतांतरण के मामले में बजिंदर सिंह को राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार, विदेश से होती थी फंडिंग
पंजाब की मानसा जेल में दुष्कर्म के आरोप में बंद पादरी बजिंदर सिंह को भरतपुर पुलिस ने मतांतरण मामले में गिरफ्तार किया। अदालत ने उसे 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बजिंदर सिंह पर आरोप है कि वह गरीबों को पैसे देकर मतांतरण कराता था और उसे विदेश से फंडिंग मिलती थी। पुलिस ने इस मामले में 12 फरवरी को एफआईआर दर्ज की थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुष्कर्म के मामले में पंजाब की मानसा जेल में बंद पादरी बजिंदर सिंह को राजस्थान की भरतपुर पुलिस ने मतांतरण के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस शुक्रवार शाम उसे प्रोडक्शन वारंट पर भरतपुर लेकर लाई और पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
कब सामने आया था मामला?
12 फरवरी, 2024 को भरतपुर के सोनार हवेली में मतांतरण का मामला सामने आया था। 30 फरवरी को अटल बंद थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई थी। इसमें पादरी की भूमिका थी।
विदेश से होती थी फंडिंग
पुलिस की जांच में सामने आया कि बजिंदर सिंह गरीबों को पैसे देकर मतांतरण कराता था। जांच में यह भी पता चला कि बजिंदर सिंह के खातों में धर्म परिवर्तन के नाम पर विदेश से फंडिंग होती थी। हालांकि, इसकी आधिकारिक डिटेल पुलिस ने जारी नहीं की है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।