Parliament Winter Session: अधीर रंजन समेत 33 सांसदों पर गिरी गाज, लोकसभा से पूरे सत्र के लिए सस्पेंड; देखें पूरी लिस्ट
Parliament Winter Session लोकसभा अध्यक्ष की ओर से संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने निलंबन के संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया। इसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया और 33 विपक्षी सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया। इससे पहले बीते गुरुवार को 14 सांसदों को निलंबित किया गया था। निलंबित सांसदों में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी समेत कई सांसद शामिल हैं।

एजेंसी, नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही के दौरान लगातार हंगामा किया जा रहा था। स्थिति को काबू करने के लिए कई सांसदों को कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।
33 सांसदों को किया गया निलंबित
लोकसभा में हंगामा करने के लिए विपक्ष के कई सांसदों को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी और तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय समेत कुल 33 सांसदों को सोमवार को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। इस सांसदों को सस्पेंशन प्रस्ताव संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पेश किया था, जिसे ध्वनिमत से मंजूर कर लिया गया।
यहां देखें पूरी लिस्ट
| क्रमांक | सांसद | पार्टी |
| 1. | कल्याण बनर्जी | तृणमुल कांग्रेस |
| 2. | ए राजा | द्रमुक |
| 3. | टी. सुमति | द्रमुक |
| 4. | दयानिधि मारन | द्रमुक |
| 5. | अपारूपा पोद्दार | तृणमुल कांग्रेस |
| 6. | प्रसून बनर्जी | तृणमुल कांग्रेस |
| 7. | ईटी मोहम्मद बशीर | इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग |
| 8. | जी. सेल्वम | द्रमुक |
| 9. | सीएन अन्नादुरई | द्रमुक |
| 10. | अधीर रंजन चौधरी | कांग्रेस |
| 11. | असीत कुमार मल | तृणमुल कांग्रेस |
| 12. | कौशलेंद्र कुमार | जदयु (U) |
| 13. | एंटो एंटनी | कांग्रेस |
| 14. | एसएस पलानीमनिकम | द्रमुक |
| 15. | अब्दुल खालिक | कांग्रेस |
| 16. | थिरुनावुक्करासर | कांग्रेस |
| 17. | प्रतिमा मंडल | तृणमुल कांग्रेस |
| 18. | काकोली घोष | तृणमुल कांग्रेस |
| 19. | के.मुरलीधरन | कांग्रेस |
| 20. | सुनील मंडल | तृणमुल कांग्रेस |
| 21. | एस. रामालिंगम | द्रमुक |
| 22. | के. सुरेश | कांग्रेस |
| 23. | अमर सिंह | कांग्रेस |
| 24. | राजमोहन उन्नीथन | कांग्रेस |
| 25. | गौरव गोगोई | कांग्रेस |
| 26. | टीआर बालू | द्रमुक |
| 27. | के कानी नवास | इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग |
| 28. | के वीरस्वामी | द्रमुक |
| 29 | एनके प्रेमचंद्रन | रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी |
| 30. | सौअत रॉय | तृणमुल कांग्रेस |
| 31. | शताब्दी रॉय | तृणमुल कांग्रेस |
| 32. | के जयकुमार | कांग्रेस |
| 33. | विजय वसंत | कांग्रेस |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।