विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parliament Special Session 2023: नई संसद में सांसदों को मिलेगी स्पेशल किट, भवन की मुहर समेत होंगे ये उपहार

By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
Published: Tue, 19 Sep 2023 07:43 AM (IST)

Parliament Special Session 2023 संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन मंगलवार से दोनों सदनों की कार्यवाही नए भवन में ...और पढ़ें

Parliament Special Session 2023: नई संसद में सांसदों को मिलेगी स्पेशल किट, भवन की मुहर समेत होंगे ये उपहार
Parliament Special Session 2023: नई संसद में सांसदों को मिलेगी स्पेशल किट, भवन की मुहर समेत होंगे ये उपहार

HighLights

  1. संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन मंगलवार से दोनों सदनों की कार्यवाही नए भवन में शुरू होने वाली है।
  2. लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को विशेष उपहार दिए जाएंगे।

नई दिल्ली, आइएएनएस। संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन मंगलवार से दोनों सदनों की कार्यवाही नए भवन में शुरू होने वाली है। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को विशेष उपहार दिए जाएंगे।

सांसदों को विशेष किट दी जाएगी जिसमें भारतीय संविधान की प्रति, एक स्मारक सिक्के और नई संसद पर टिकटों वाली पुस्तिका के साथ-साथ संसद भवन की मुहर सहित कई अन्य उपहार भी होंगे।

90 मिनट तक चली बैठक

बता दें, संसद का विशेष सत्र के पहले दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में राजनाथ सिंह, अमित शाह, पीयूष गोयल, प्रल्हाद जोशी, एस. जयशंकर, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, नितिन गडकरी और अर्जुन राम मेघवाल सहित केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। यह बैठक लगभग 90 मिनट चली।

New Parliament: नए संसद भवन में जी-20 सांसदों की होगी बैठक, तिथि को लेकर सदस्य देशों के साथ की जा रही बातचीत

विपक्षी पार्टियों ने इस विशेष सत्र में 9 मुद्दों पर सरकार को घेरने का एजेंडा बनाया था। विपक्षी गठबंधन इंडिया गठबंधन के नेताओं ने बीते दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर मीटिंग कर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है। इसको लेकर सोनिया गांधी ने भी पीएम मोदी (PM Modi in Sansad) को एक पत्र लिखा है, जिसमें 9 मुद्दे उठाए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।