Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Parliament Session 2024: भाजपा या TDP किस पार्टी से होगा लोकसभा अध्यक्ष? रक्षा मंत्री के आवास पर हुई NDA की बैठक में बनी बात!

    Updated: Wed, 19 Jun 2024 12:09 AM (IST)

    Parliament Session 2024 पार्टी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर राजग सरकार के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा कर इन पर आपसी सहमति तय की गई। लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू हो रहा है। इस सत्र में सबसे अधिक महत्वपूर्ण लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव है।

    Hero Image
    विपक्ष के तीखे तेवरों के सामने दिखेगा सरकार का समन्वय। फाइल फोटो।

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। राजग सरकार को विपक्ष भले ही कमजोर और अस्थिर बता रहा हो, लेकिन भाजपा इसे लेकर पूरी तरह सतर्क है। 24 जून से शुरू हो रहे 18वीं लोकसभा के पहले सत्र से ही कार्यकाल का आगाज तीखे तेवरों के साथ करने के लिए विपक्ष तैयार है तो सरकार की ओर से भी घटक दलों के साथ समन्वय का पूरा संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सहयोगी दलों के नेताओं के साथ हुई बैठक में बनी आम सहमति

    पार्टी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर राजग सरकार के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा कर इन पर आपसी सहमति तय की गई। लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू हो रहा है। इस सत्र में सबसे अधिक महत्वपूर्ण लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव है।

    लोकसभा अध्यक्ष के लिए भाजपा ने सहयोगियों को किया सहमत

    सूत्रों के अनुसार भाजपा ने सरकार में शामिल गठबंधन सहयोगियों को इस पर सहमत कर लिया है कि लोकसभा अध्यक्ष भाजपा से होंगे, जबकि उपाध्यक्ष का पद सहयोगी दल को दिया जाएगा। इसमें भी सबसे अधिक दावेदारी तेदेपा की ही है। वहीं, विपक्ष चाहता है कि अध्यक्ष पद भाजपा की बजाए राजग के अन्य घटक दल को दिया जाए और उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा परंपरा निभाते हुए विपक्ष को दे।

    सदन में सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

    इसी बीच नीट में धांधली और बंगाल रेल हादसा सहित कुछ मुद्दों को लेकर विपक्ष संकेत दे चुका है कि पहले सत्र में ही सरकार की घेरेबंदी जोरदारी से की जाएगी। इसे लेकर कमर कसते हुए सरकार का नेतृत्व कर रही भाजपा ने भी सहयोगी दलों के साथ समन्वय पर ध्यान लगा दिया है।

    कब होगा राष्ट्रपति का संबोधन?

    दरअसल, सांसदों के शपथ ग्रहण के बाद 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव प्रस्तावित है। इसके बाद 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया जाएगा। सभी मौकों पर गठबंधन सरकार के घटक दलों की लय-ताल और समन्वय में कोई समस्या न आए, इसके लिए रक्षा मंत्री के आवास पर भाजपा के शीर्ष नेताओं और विभिन्न दलों के कोटे से सरकार में शामिल मंत्रियों की बैठक हुई।

    बताया गया है कि राजग सरकार की एकजुटता और सभी मुद्दों पर सहमति के प्रति सहयोगी दलों ने एक राय व्यक्त की है। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भूपेंद्र यादव, मनोहर लाल, एस. जयशंकर, वीरेंद्र कुमार, अन्नपूर्णा देवी, जदयू से ललन सिंह और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से चिराग पासवान सहित अन्य मंत्री शामिल हुए।

    यह भी पढ़ेंः

    NEET Paper Leak Case: 'सड़क से संसद तक पेपर लीक के खिलाफ आवाज...', राहुल गांधी बोले- नीट में हुआ है संगठित भ्रष्टाचार

    Maharashtra Assembly Elections: विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र भाजपा नेतृत्व में क्या होगा कोई बदलाव? शाह और नड्डा ने बनाई ये रणनीति