Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Parliament Monsoon Session: आज फिर हंगामे की भेंट चढ़ी संसद की कार्यवाही, मणिपुर मामले में PM के बयान की मांग पर अड़ा विपक्ष

Parliament Monsoon Session 2023 Third Day मानसून सत्र के तीसरे दिन की शुरुआत भी हंगामेदार रही। सत्र के दो दिन पहले ही मणिपुर हिंसा को लेकर हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं, इस बीच आज भी विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है।

By Mahen KhannaMon, 24 Jul 2023 04:58 PM (IST)
News Article Hero Image
नई दिल्ली, एजेंसी। संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन की शुरुआत भी हंगामेदार रही। सत्र के दो दिन पहले ही मणिपुर हिंसा को लेकर हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं, इस बीच आज भी विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है।
विपक्ष जहां पीएम मोदी के दोनों सदनों में बयान देने की मांग पर अड़ा है, वहीं सरकार मामले में चर्चा करने की अपील कर रही है। इस बीच राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच सभापति ने आप सांसद संजय सिहं को पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया है।
संसद की कार्यवाही से जुड़ा हर अपडेट पढ़ने के लिए यहां जुड़े रहें...
24 Jul 20232:57:27 PM
लोकसभा की कार्यवाही कल के लिए स्थगित

हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष पीएम मोदी के बयान देने पर अड़ा है।

24 Jul 20232:48:13 PM
Parliament Monsoon Session अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष से मणिपुर मुद्दे पर चर्चा करने की अपील की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष से चर्चा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं मणिपुर मुद्दे पर सदन में चर्चा के लिए तैयार हूं। मेरा विपक्ष से अनुरोध है कि इस मुद्दे पर चर्चा होने दें। यह महत्वपूर्ण है कि देश को इस संवेदनशील मामले पर सच्चाई पता चले।

24 Jul 20232:21:37 PM
Parliament Monsoon Session हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित

आप सांसद संजय सिंह के निलंबन पर हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। हंगामा करने के चलते संजय सिंह को पूरे मानसून सत्र से निलंबित कर दिया गया है।

24 Jul 20232:20:23 PM
Parliament Monsoon लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक के लिए स्थगित

मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई।

24 Jul 20232:15:45 PM
Parliament Monsoon Session विपक्ष कोई चर्चा नहीं चाहताः राजीव चंद्रशेखर

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि विपक्ष कोई चर्चा नहीं चाहता, क्योंकि अगर चर्चा होती है तो सच बाहर आएगा। सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है, कांग्रेस बहस के लिए कभी नहीं आएगी, ये डरे हुए हैं, क्योंकि बहस के द्वारा जो सच बाहर आएगा, उससे ये डरते हैं।

24 Jul 20232:06:10 PM
Parliament Monsoon Session Live सरकार मणिपुर पर बहस के लिए तैयारः सुशील कुमार मोदी

भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने संसद के बाहर बयान देते हुए कहा कि हम मणिपुर पर बहस के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके साथ बिहार में जो लाठीचार्ज हुआ, बंगाल में जो हिंसा हुई, उस पर भी बहस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज AAP सांसद संजय सिंह ने जिस प्रकार हंगामा किया, उन्हें मजबूरन सदन से निष्कासित करना पड़ा।

24 Jul 20231:43:05 PM
प्रल्हाद जोशी और मेघवाल ने विपक्षी नेताओं से की मुलाकात

संसद के मानसून सत्र में दोनों सदनों में हंगामा जारी है। इसके चलते राज्यसभा के सभापति ने सदन के कामकाज को लेकर सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। संसद की कार्यवाही को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और अर्जुन राम मेघवाल ने भी विपक्षी नेताओं से मुलाकात की।

24 Jul 20231:22:02 PM
मणिपुर विपक्ष शासित राज्य होता, तो अब तक राष्ट्रपति शासन लग जाता- दिनेश गुंडू

मणिपुर मुद्दे पर कर्नाटक के मंत्री दिनेश गुंडू राव ने भाजपा पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, राजस्थान जैसे कुछ अन्य राज्यों के बारे में बात करने की कोशिश कर रहे हैं और जब प्रधानमंत्री बात करते हैं तो जिम्मेदारी लेने के बजाय इस विषय को भटकाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह विपक्ष शासित राज्य होता, तो अब तक राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया होता।

24 Jul 20231:06:41 PM
Parliament Monsoon Session चिराग पासवान ने विपक्ष को आड़े हाथ लिया

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने विपक्ष को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पहले मणिपुर मुद्दे पर चर्चा तो शुरु करे। जब तक चर्चा शुरु नहीं करेंगे तब तक जनता तक ये बात कैसे जाएगी कि विपक्ष क्या सोच रहा है या सत्ता पक्ष क्या सोच रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क पर उतरकर हंगामा करके कुछ नहीं होने वाला।

24 Jul 202312:54:32 PM
Parliament Monsoon Session Live शशि थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष किया

संसद में मणिपुर मुद्दे को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री संसद के प्रति जवाबदेह हैं। दुनिया में कोई भी संसदीय लोकतंत्र नहीं है, जिसमें संसद को प्रधानमंत्री से मिलने, सवाल करने और सुनने का मौका नहीं मिलता है। यह एक विचित्र स्थिति है जो उन्होंने अपनाई है।

#WATCH | Congress MP Shashi Tharoor on Opposition demanding the PM's statement on Manipur issue in Parliament, "The PM is accountable to the Parliament... There is no parliamentary democracy in the world in which the Parliament doesn't have the chance to meet, question & hear… pic.twitter.com/11yBF7eSAk

— ANI (@ANI) July 24, 2023

24 Jul 202312:45:02 PM
Parliament Session संजय सिंह के निलंबन को लेकर विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा सभापति से मुलाकात की

मौजूदा मानसून सत्र के लिए आप सांसद संजय सिंह के निलंबन को लेकर विपक्षी सांसद राज्यसभा सभापति से मुलाकात कर रहे हैं।

24 Jul 202312:36:19 PM
Parliament Monsoon Session Live राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष के मणिपुर मुद्दे पर लगातार हंगामे के चलते सभापति ने कार्यवाही स्थगित की है।

24 Jul 202312:28:27 PM
Parliament Monsoon Session आप सांसद संजय सिंह मानसून सत्र से निलंबित

मणिपुर मुद्दे पर सदन में विपक्ष के विरोध के दौरान राज्यसभा सभापति ने आप सांसद संजय सिंह को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया है।

24 Jul 202311:48:46 AM
जया बच्चन ने मणिपुर मुद्दे पर नाराजगी जताई

समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने मणिपुर मुद्दे पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मणिपुर की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही है, लेकिन हमारे देश में नहीं, यह शर्म की बात है।

#WATCH | "What more can I say that Manipur is being discussed internationally but not in our country... It is a matter of shame," says Samajwadi Party MP Jaya Bachchan in Parliament. pic.twitter.com/aFVoD11sJY

— ANI (@ANI) July 24, 2023

24 Jul 202311:45:59 AM
Parliament Monsoon Session राजनाथ सिंह ने संसद में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की अपील की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में विपक्ष से मणिपुर मुद्दे पर चर्चा करने की अपील की है। वहीं, विपक्षी सांसदों ने मणिपुर पर पीएम मोदी के बयान की मांग की।

24 Jul 202311:38:36 AM
Parliament Monsoon Session Live राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही को दोपहर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले आज जैसे ही राज्यसभा के सभापति सांसदों को संबोधित कर रहे थे, विपक्षी सांसद अपनी सीटों से खड़े होकर अपनी मांगे दोहराने लगे। इस बीच सभापति ने टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन को बैठने को कहा और कहा कि वो सभापति को चुनौती दे रहे हैं।

24 Jul 202311:11:50 AM
Parliament Monsoon Session Live मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर हमला बोला

राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर 140 करोड़ लोगों का नेता संसद के बाहर बयान देता है, तो उसे संसद में बयान देना चाहिए जहां लोगों के प्रतिनिधि बैठते हैं।

24 Jul 202310:55:05 AM
Parliament Monsoon Session Live सोनिया गांधी संसद पहुंचीं

 कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सोनिया गांधी संसद पहुंचीं।

#WATCH | Congress Parliamentary Party Chairperson and Lok Sabha MP Sonia Gandhi arrives at the Parliament.

#MonsoonSession pic.twitter.com/PPzBrtXlA9

— ANI (@ANI) July 24, 2023

24 Jul 202310:33:54 AM
पीएम मोदी के बयान को लेकर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

मणिपुर पर पीएम मोदी के दोनों सदनों में बयान देने की मांग को लेकर विपक्षी दलों (आई.एन.डी.आई.ए.) ने संसद में विरोध प्रदर्शन किया।

 

#WATCH | Opposition parties (I.N.D.I.A) protest in Parliament demanding PM Modi's statement on Manipur in both houses. pic.twitter.com/zhX9ZKMtal

— ANI (@ANI) July 24, 2023

24 Jul 202310:21:35 AM
Parliament Monsoon Session Live बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार का विपक्ष पर हमला

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने आज कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, लेकिन हमारा विपक्ष केवल मणिपुर देख पा रहा है, मालदा नहीं।

24 Jul 202310:15:42 AM
Parliament Monsoon Session मनीष तिवारी बोले- मणिपुर मामले की दूसरे राज्यों से तुलना गलत

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि कानून को अपना काम करना चाहिए, लेकिन मणिपुर में जो चल रहा है और देश के अन्य हिस्सों में जो हुआ है, उसमें अंतर है। पिछले 77-78 दिनों से लगातार हिंसा हो रही है। मणिपुर में शासन लगभग ध्वस्त हो गया है, राज्य में पूरी तरह से जातीय विभाजन है। 

24 Jul 20239:59:09 AM
Parliament Monsoon Session राजस्थान के भाजपा सांसदों ने गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया

राजस्थान के भाजपा सांसदों ने वरिष्ठ नेताओं के साथ आज संसद में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार और अपराध के मुद्दे पर है।

#WATCH | Delhi: BJP Rajasthan MPs along with senior leaders hold a protest in front of the Gandhi statue. The protest is against issues of rising atrocities and crime against women in the state. pic.twitter.com/ruyKBbsZEM

— ANI (@ANI) July 24, 2023

24 Jul 20239:39:47 AM
Parliament Monsoon Session Live आम आदमी पार्टी ने मणिपुर मामले पर चर्चा के लिए दिया नोटिस

आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होने पर चर्चा के लिए संसद में कामकाज निलंबित करने का नोटिस दिया।

24 Jul 20239:30:36 AM
अर्जुन मुंडा आज राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश के संबंध में अनुसूचित जनजाति विधेयक पेश करेंगे

जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा हिमाचल प्रदेश के संबंध में अनुसूचित जनजातियों की सूची में कुछ समुदायों को शामिल करने के लिए संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश, 1950 में संशोधन करने के लिए विचार के साथ संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक, 2022 पेश करेंगे। यह विधेयक पिछले साल लोकसभा द्वारा पारित किया गया था।

24 Jul 20239:22:24 AM
Monsoon Session सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम का राज्यसभा में राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस

सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम ने नियम 267 के तहत राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है और मणिपुर मामले पर चर्चा की मांग की है।

24 Jul 20239:12:55 AM
Parliament Monsoon Session Live दिल्ली अध्यादेश आज हो सकता है पेश? विपक्ष एकजुट

Parliament Monsoon Session Live दिल्ली प्रशासन से जुड़ा अध्यादेश आज संसद में पेश हो सकता है। इस मुद्दे पर भी हंगामे के आसार है, क्योंकि विपक्ष एकजुट है।

24 Jul 20238:59:51 AM
Parliament Monsoon Session Live मनिकम टैगोर ने भी लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने भी मणिपुर की स्थिति पर चर्चा की मांग करते हुए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

24 Jul 20238:52:56 AM
Monsoon Session Live मनीष तिवारी ने मणिपुर मामले में गन प्रस्ताव का नोटिस दिया
blog images

कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने मणिपुर में हो रहे जातीय हिंसा पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

24 Jul 20238:51:40 AM
Monsoon Session Live News पीएम मोदी के बयान की मांग पर अड़ा है विपक्ष

मणिपुर मामले पर संसद के बाहर पीएम मोदी के बयान के बाद विपक्ष हमलावर है। विपक्ष पार्टियां एकजुट होकर पीएम मोदी से सदन के अंदर इस मुद्दे पर बयान की मांग कर रहे हैं। 

24 Jul 20238:48:59 AM
Parliament Monsoon Session Live सरकार चर्चा को तैयार

मणिपुर मुद्दे पर मोदी सरकार चर्चा को तैयार है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वो और सरकार मणिपुर हिंसा पर चर्चा को तैयार है। उन्होंने विपक्ष से हाथ जोड़कर चर्चा में हिस्सा लेने की अपील की।

24 Jul 20238:31:16 AM
Parliament Monsoon Session 2023 गांधी प्रतिमा के आगे प्रदर्शन करेगा विपक्ष

मणिपुर मामले में केंद्र सरकार को घेरने में जुटा विपक्ष आज सदन के बाहर गांधी प्रतिमा के आगे प्रदर्शन करने की तैयारी में है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us