Parliament Monsoon Session 2023 LIVE: BJP ने लोकसभा सांसदों को 7 से 11 अगस्त तक व्हिप जारी किया, मणिपुर पर PM मोदी के जवाब पर अड़ा विपक्ष
Parliament Monsoon Session 2023 LIVE लोकसभा के बाद आज राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पेश किया जा सकता है। यह बिल एक तरह से I.N.D.I.A गठबंधन के लिए अग्निपरीक्षा होगी।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह सरकार का स्पष्ट रवैया है कि वे इस देश पर कैसे शासन कर रहे हैं। मणिपुर जल रहा है, हरियाणा जल गया, लेकिन भाजपा का केवल एक एजेंडा है और वो है चुनाव जीतने के लिए ध्रुवीकरण।
राज्यसभा 7 अगस्त को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सदन को स्थगित कर दिया गया क्योंकि ट्रेजरी बेंच राजस्थान और विपक्षी दल मणिपुर हिंसा में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर चर्चा करने की मांगों पर अड़े रहे। सदन में आज भी भारी हंगामा हुआ।
मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष के विरोध के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
भाजपा ने लोकसभा सांसदों को 7 अगस्त से 11 अगस्त तक सदन में उपस्थित रहने और सरकार के रुख और विधेयकों का समर्थन करने के लिए तीन-लाइन की व्हिप जारी की है।
संसद में आज फिर हंगामा जारी है। कांग्रेस समेत पूरा इंडिया गठबंधन मणिपुर मुद्दे पर पीएम मोदी के बयान की मांग कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता के सुरेश ने अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सेवा विधेयक पर लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान दिखाता है कि वे दोहरे मापदंड रखते हैं। जब चाहते हैं नेहरू, पटेल और अंबेडकर को बहतर बताते हुए इस्तेमाल करते हैं और जब चाहे उनका विरोध करते हैं।
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश के लिए भाजपा द्वारा पैदा की गई समस्याओं से निकलने का एकमात्र रास्ता नेहरू और पटेल का रास्ता है। सांसद ने कहा कि कल अमित शाह ने भी स्वीकार किया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू कभी नहीं चाहते थे पूर्ण राज्य का दर्जा मिले, लेकिन पूर्ण राज्य का दर्जा और दी गई शक्तियां दो अलग-अलग चीजें हैं, जो भाजपा को समझ नहीं आ रही।
#WATCH | Delhi: Congress MP Pramod Tiwari says, "The only way out from the problems created by BJP for the country is through the path of Nehru and Patel...Yesterday, he (Union Home Minister Amit Shah) accepted that Pandit Jawaharlal Nehru never wanted full statehood (for Delhi).… pic.twitter.com/2EaetGL2M9
— ANI (@ANI) August 4, 2023
दिल्ली सेवा बिल के खिलाफ विपक्ष अपनी रणनीति बनाने के लिए बैठक कर रहा है। कल लोकसभा में बिल पास होने से पहले विपक्ष ने वॉकआउट किया था।
राजद सांसद मनोज झा और आप सांसद राघव चड्ढा के साथ कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भी मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।
विपक्षी दलों के वॉकआउट के बीच लोकसभा में गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सेवा (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित कर दिया। यह बिल राज्य सरकार में वरिष्ठ अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग को संभालने के लिए लाए गए अध्यादेश की जगह लेगा।
राजद सांसद मनोज झा और आप सांसद राघव चड्ढा ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।
भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक 2023 भी आज लोकसभा में पेश किया जाएगा। यह विधेयक मुंबई में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग (NITIE) को IIM में अपग्रेड करने के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान अधिनियम, 2017 में संशोधन करने के लिए है। NITIE की स्थापना भारत सरकार द्वारा 1963 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की मदद से की गई थी।
संसद में विपक्ष अपनी रणनीति तैयार करने के लिए आज सुबह 10 बजे संसद में विपक्ष के नेता के राज्यसभा कार्यालय में एक बैठक करेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज इंटर-सर्विसेज ऑर्गेनाइजेशन (कमांड, कंट्रोल और डिसिप्लिन) विधेयक, 2023 को लोकसभा में पेश करेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक 2023 पेश करेंगे।
राज्यसभा में आज दिल्ली सेवा विधेयक पेश किया जा सकता है। यह बिल एक तरह से I.N.D.I.A गठबंधन के लिए अग्निपरीक्षा होगी।