Parliament Session: 'तीन तलाक से मुक्ति, अनुच्छेद 370 हटाया', PM Modi बोले- 17वीं लोकसभा में खत्म हुआ पीढ़ियों का इंतजार
आज संसद बजट सत्र का आखिरी दिन है, जिसे एक दिन बढ़ा दिया गया था। पीएम मोदी ने 17वीं लोकसभा के फैसलों और उपलब्धियों का जिक्र किया। बीजेपी ने लोकसभा और राज्यसभा के अपने सांसदों को तीन लाइन व्हिप जारी किया था, जिसमें सभी सांसदों को उपस्थित रहने को कहा गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। आज का सत्र बेहद अहम है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में 17वीं लोकसभा के सत्रों में लिए गए अहम फैसलों का जिक्र किया। साथ ही, उन्होंने राम मंदिर के बारे में भी अपना पक्ष रखा है।
लोकसभा में राम मंदिर पर चर्चा के बाद शनिवार को दोनों सदनों- राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित हो गई।
Lok Sabha adjourned sine die, as Budget session concludes. pic.twitter.com/5YLdXuCydJ
— ANI (@ANI) February 10, 2024
पीएम मोदी ने कहा, "चुनाव ज्यादा दूर नहीं हैं, कुछ लोगों को घबराहट हो सकती है, लेकिन ये लोकतंत्र का जरूरी पहलू है। हम सब इसे गर्व से स्वीकार करते हैं। मेरा मानना है कि हमारे चुनाव देश का गौरव बढ़ाएंगे और लोकतांत्रिक परंपरा का पालन करेंगे, जो दुनिया को आश्चर्यचकित कर देता है।"
पीएम मोदी ने कहा, "अगले 25 साल हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। राजनीतिक गतिविधियां अपनी जगह हैं लेकिन देश की आकांक्षाएं, अपेक्षाएं, सपने और संकल्प ये हैं कि ये 25 साल ऐसे हैं जिनमें देश वांछित परिणाम हासिल करेगा।"
नए-नए बेंचमार्क 17वीं लोकसभा ने बनाए हैं। आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के उत्सव पर सदन ने अत्यंत महत्वपूर्ण कामों का नेतृत्व किया। आजादी के 75 वर्ष को देश ने जी भरकर उत्सव की तरह मनाया है। इसमें हमारे माननीय सांसदों और इस सदन की बहुत बड़ी भूमिका रही है।
आजादी के बाद 75 वर्षों तक हमारी न्याय व्यवस्था अंग्रेजों के बनाए नियमों से तय होती रही, लेकिन अब हमारी आने वाली पीढ़ियां गर्व से कहेंगी कि हम उस समाज में रहते हैं जो दंड-संहिता नहीं बल्कि न्याय सहिंता को मानता है।
यह सत्र गेम चेंजर रहा! 21वीं सदी के भारत की नींव रखते हुए विभिन्न सुधार लागू किए गए हैं। भारत अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ा है। मैं यह बात अत्यंत संतुष्टि के साथ कह सकता हूं कि जिन बदलावों का पिछली पीढ़ियों ने लंबे समय से इंतजार किया था, वे 17वीं लोकसभा के दौरान साकार हुए हैं।
संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, "इस कार्यकाल में बहुत सारे रिफॉर्म्स हुए हैं। 21वीं सदी के भारत की मजबूत नींव उन सारी बातों में नजर आती है। बदलाव की तरफ देश तेज गति से आगे बढ़ा है और सदन के सभी साथियों ने अपनी हिस्सेदारी निभाई है।"
देश को आगे बढ़ने के लिए बहुत-सी रुकावटों को हटाना होगा। हमने बहुत-से गैर-जरूरी कानूनों को हटाया है। छोटे-छोटे मामलों में जेल की सजा थी। नागरिक पर भरोसी बढ़ाने का काम 17वीं लोकसभा ने किया है। 180 के ज्यादा प्रावधान बदले गए हैं, जो इसी सदन के सांसदों ने किया है। मध्यस्थता का काम सांसदों ने जिम्मेदारी से पूरा किया है।
पीएम मोदी ने कहा, "हमने आतंकवाद के विरुद्ध सख्त कानून बनाए है। मुझे पक्का विश्वास है उसके कारण जो लोग ऐसी समस्या से जुझते हैं, उनको एक बल मिला है। भारत को पूर्ण रूप से आतंकवाद से मुक्ति का एक अहसास हो रहा है और वो सपना भी पूर्ण होकर रहेगा।"
पीएम मोदी ने 17वीं लोसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि जैसे ही हम 17वीं लोकसभा का समापन करेंगे, हम 100% से अधिक उत्पादकता हासिल करने के संकल्प के साथ 18वीं लोकसभा में प्रवेश करेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि डेटा प्रोटेक्शन बिल लाकर युवा पीढ़ी को एक शस्त्र दिया है, जिसे आने वाले समय में वह सही से इस्तेमाल करेंगे। दुनिया के कई देश इस एक्ट के प्रति आकर्षित हुए हैं। इस बिल में सभी जरूरी बातें दी गई है। भारत विविधता से भरा देश है, जिसके पास बहुत बड़ा डेटा है।
पांच सालों में युवाओं के लिए अहम फैसले लिए गए। पेपर लीक को लेकर हमने अहम कानून बनाए हैं। सभी सांसदों ने देश के युवाओं के हक में महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। परिवर्तन के लिए अनुसंधान जरूरी है। पांच सालों में अनुसंधान को प्रोत्साहन देने का भी काम किया है।
देश के हर गली-मोहल्ले में बच्चा-बच्चा बोल रहा है कि आने वाले 25 सालों में हम विकसित भारत बन जाएंगे। हर किसी का सपना देखा है और कुछ लोगों ने इस बात का संकल्प बना लिया है।
तीन तलाक और नारी शक्ति के सम्मान का काम 17वीं लोकसभा ने किया है। नारी शक्ति के हक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। धारा 370 के 17वीं शताब्दी में हटाया गया है।
नया संसद भवन हमारी विरासत और स्वतंत्रता की भावना को समाहित करता है, जिसे हमने पहली बार 1947 में अनुभव किया था। पवित्र सेनगोल हमारी आने वाली पीढ़ियों को उन आदर्शों की याद दिलाएगा, जिनका हम पालन करते हैं और चुनौतीपूर्ण समय के दौरान उन्हें प्रेरणा देते रहेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं माननीय सांसदों का भी इस बात के लिए आभार व्यक्त करता हूं कि संकट काल में देश की आवश्यकताओं को देखते हुए सांसद निधि छोड़ने का प्रस्ताव जब मैंने माननीय सांसदों के सामने रखा, तो एक पल के विलंब के बिना सभी सांसदों ने इस प्रस्ताव को मान लिया।
भारत के नागरिकों को प्रेरित करने के लिए माननीय सदस्यों ने अपने-अपने वेतन और भत्ते में 30% की कटौती करने का निर्णय लिया।
सदन के नेता और एक सहयोगी के रूप में आप सभी को धन्यवाद। अध्यक्ष महोदय, मैं आपको धन्यवाद देता हूं। आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है। आपने हर स्थिति को पूरे धैर्य और स्वतंत्रता के साथ निपटाया है।
पीएम मोदी ने कहा, "एक प्रकार से आज का ये दिवस हम सबकी उन 5 वर्ष की वैचारिक यात्रा का, राष्ट्र को समर्पित समय का और देश को एक बार फिर से अपने संकल्पों को राष्ट्र के चरणों में समर्पित करने का अवसर है।"
पीएम मोदी ने कहा, "आज का ये दिवस लोकतंत्र की एक महान परंपरा का महत्वपूर्ण दिवस है। 17वीं लोकसभा ने 5 वर्ष देश सेवा में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय किए गए और अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए भी सबने अपने सामर्थ्य से देश को उचित दिशा देने का प्रयास किया।"
लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये पांच साल देश में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के थे। देश ने सदी के सबसे बड़े संकट काल को झेला है। देश की सेवा के लिए कई बड़े बदलाव हुए हैं। उम्मीद करता हूं कि देश का आशीर्वाद मिलेगा।
लोकसभा में राम मंदिर पर चर्चा में जदयू के सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि 22 जनवरी एक ऐतिहासिक दिन है और इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। साथ ही, उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि देवी सीता के जन्मस्थान पर भी उतना ही भव्य मंदिर बनाया जाएगा।
राम मंदिर पर बोलते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा, "सांस्कृतिक पहचान के बिना हम अधूरे हैं। भगवान राम हमारे संस्कृति के प्रतिक हैं। बीती 10 वर्षों में हमारी सरकार ने संस्कृति चेतना को संरक्षण दिया है। आज अयोध्या में विश्वभर के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।"
नवनीत राणा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि 50 सालों में भी लोग राम को उनके स्थान पर स्थापित नहीं किया जा सका। वहीं, पीएम मोदी के 10 साल के कार्यकाल में उन्होंने राम मंदिर भी स्थापित किया और वहां पूजा भी होने लगी है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "कई भाषाओं, कई प्रदेशों और कई प्रकार के धर्मों में भी रामायण का जिक्र, रामायण का अनुवाद और रामायण की परंपराओं को आधार बनाने का काम हुआ है। इस देश की कल्पना राम और रामचरितमानस के बिना नहीं की जा सकती। राम का चरित्र और राम इस देश के जनमानस का प्राण है।"
अमित शाह ने कहा कि 22 जनवरी का दिन महान भारत की यात्रा की शुरुआत का दिन है। ये दिन मां भारती विश्व गुरु के मार्ग पर ले जाने को प्रशस्त करने वाला दिन है। अनेक राजाओं, संतों, निहंगों, अलग-अलग संगठनों और कानून विशेषज्ञों ने इस लड़ाई में योगदान दिया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में राम मंदिर पर कहा, "राम मंदिर आंदोलन को नजरअंदाज करके इस देश का इतिहास कोई नहीं पढ़ सकता है। 1528 के बाद से हर पीढ़ी ने किसी न किसी रूप में इस आंदोलन को देखा है। यह मामला लंबे समय तक अटका रहा और मोदी सरकार के समय सपना पूरा करना था।"
अमित शाह ने कहा कि मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उसे आवाज भी मिली और अभिव्यक्ति भी मिली। 22 जनवरी का दिन महान भारत की यात्रा की शुरुआत का दिन है।
साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का देश के संतों और जनता की ओर से अभिनंदन करती हूं। मुझे लगा कि विपक्ष कुछ साकारात्मक बोलेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अयोध्या की गलियां रक्तरंजित थी, तो मैं वहां थी, उस पर कभी कांग्रेस ने दुख या शोक व्यक्त नहीं किया।
राज्यसभा में कांग्रेस सांसद खरगे ने जयंत चौधरी को बोलने से रोका, जिसके बाद जयंत चौधरी ने कहा कि मेरा अपमान किया गया है। मोदी सरकार ने किसानों का सम्मान किया है। उन्होंनेकहा कि चौधरी चरण सिंग एक पार्टी के नहीं है।
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने एलओपी मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य कांग्रेस नेताओं से बात करते हुए कहा, "आपने लगातार चौधरी चरण सिंह का अपमान किया, आपने उनकी विरासत का अपमान किया। आपके पास भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के लिए समय नहीं था। चौधरी चरण सिंह के मुद्दे पर सदन के अंदर ऐसा माहौल, हमारा सिर शर्म से झुक जाना चाहिए।"
भाजपा पर निशाना साधते हुए गौरव गोगोई ने कहा कि नथुराम गोडसे का खंडन करें। रावण को भी उनके अहंकार ने मारा था, आपका अहंकार आपको समाज की खामियां देखने से रोकता है।
RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा, "चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला बहुत बड़ा है। कल किसानों ने सीपी में मिठाइयां बांटी। इससे यही पता चलता है कि यह फैसला सिर्फ उनके परिवार तक सीमित नहीं था, बल्कि किसानों को मजबूत करने का फैसला है।"
लोकसभा में अपने वक्तव्य की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि ये देश भक्ति और आस्था का देश है। इस देश में सद्भावना से अपनी विविधता को बांधते हैं। भगवान राम सबके हैं और सबके साथ है, चाहे हम किसी भी स्थिति में हैं, वो हमारे कण-कण में है।
लोकसभा में बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा, "जहां राम हैं, वहां धर्म है... जो लोग धर्म को नष्ट करते हैं, वे मारे जाते हैं और जो लोग धर्म की रक्षा करते हैं, वे संरक्षित हैं।" कांग्रसे ने इन्हें अस्वीकार किया, इसलिए उनके साथ ऐसा हो रहा है।"
#WATCH | During the discussion on the construction of the historic Ram Temple and Pran Pratishta begins in Lok Sabha, BJP MP Satya Pal Singh says "Where there is Ram, there is religion...those who destroy Dharma, are killed and those who protect Dharma, are protected. Congress is… pic.twitter.com/4VUnHVfarU
— ANI (@ANI) February 10, 2024
भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने राम मंदिर आंदोलन के दौरान मारे गए कारसेवकों को याद करते हुए कहा कि मैं 1 लाख 74 हजार कारसेवकों को श्रद्धांजलि अर्पिकत करता हूं।
बजट सत्र के आखिरी दिन भाजपा सांसद सत्यपाल ने लोकसभा में राम मंदिर पर चर्चा के दौरान कहा कि राम एक चेतना, विरासत और मोक्ष हैं। राम मंदिर सांप्रदायिक मुद्दा नहीं है। राम हमारे पूर्वज हैं।
लोकसभा में ऐतिहासिक राम मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा शुरू होने पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा, "मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में बोलने का मौका मिला। 22 जनवरी को संसद के अंदर, अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा देखना और पूजा करना ऐतिहासिक है।"
#WATCH | During the discussion on the construction of the historic Ram Temple and Pran Pratishta begins in Lok Sabha, BJP MP Satya Pal Singh says "I am fortunate to get the opportunity to speak about the construction of Ram Temple in Ayodhya and the Pran Pratishtha of Lord Ram on… pic.twitter.com/fEuUmOhn24
— ANI (@ANI) February 10, 2024
लोसकभा में लोकसभा में ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा पर बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने चर्चा शुरू की।
#WATCH | Discussion on the construction of the historic Ram Temple and Pran Pratishta begins in Lok Sabha. pic.twitter.com/gF8Ee8Zjw2
— ANI (@ANI) February 10, 2024
संसद में आज पेश होने वाले राम मंदिर प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "राम मंदिर हमारे लिए आस्था का केंद्र था, है और रहेगा, लेकिन जो लोग सवाल उठाते थे कि बीजेपी कहती है कि भगवान राम आएंगे, लेकिन हमें तारीख नहीं बता रहे। हमने तारीख की घोषणा की और राम मंदिर का निर्माण किया।"
#WATCH | On the Ram Temple resolution to be presented in the Parliament today, Union Minister Anurag Thakur says "Ram Mandir was, is and will always be the centre of faith for us, but those people who used to raise questions that BJP says Lord Ram will come but are not telling us… pic.twitter.com/JvoifOO3yE
— ANI (@ANI) February 10, 2024
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार। देश की जनता ने पीएम मोदी को वापस लाने का मन बना लिया है। पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।"
#WATCH | Union Minister and BJP MP Anurag Thakur says "...'Teesri Baar Modi Sarkaar, abki baar 400 paar'. The people of the country have made up their minds to bring back PM Modi. 'Namo Hattrick' because PM Modi is going to become the prime minister for the third time and India's… pic.twitter.com/j4eSGO1lnO
— ANI (@ANI) February 10, 2024
आखिरी दिन के बजट सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद में गरुड़ द्वार के पास पौधारोपण किया।
#WATCH | Lok Sabha Speaker Om Birla plants a sapling near 'Garud Dwar' in the Parliament. pic.twitter.com/4a3uJJckIV
— ANI (@ANI) February 10, 2024
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "यह एक निर्णायक सरकार है। 2014 में इस सरकार के सत्ता में आने के बाद से महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। 2019 में फिर सरकार बनी तो फैसले लेने की गति बढ़ गई। देश के पक्ष में और भी कई बड़े फैसले किए जाएंगे।"
#WATCH | Union Minister Arjun Ram Meghwal says, "This is a decisive government. Important decisions have been made since this government came to power in 2014. The speed of making decisions increased in 2019 again when the government was formed...Big decisions will be made in… pic.twitter.com/w5aIhx1lHG
— ANI (@ANI) February 10, 2024
संसद में आज पेश होने वाले राम मंदिर प्रस्ताव पर बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी ने कहा, "यह एक महत्वपूर्ण चर्चा है। देश के लोगों को इसके बारे में जानना चाहिए। यह राम मंदिर सिर्फ एक मंदिर नहीं है, बल्कि भगवान राम की जन्मस्थली पर राम मंदिर का निर्माण देश की एकता का प्रतीक है। जनता को इसकी जानकारी होनी चाहिए, यह बहुत जरूरी है।"
#WATCH | On the Ram Temple resolution to be presented in the Parliament today, BJP MP Pratap Sarangi says "This is an important discussion. The people of the country should know about this. There are some people who also proposed the construction of toilets at the place of Ram… pic.twitter.com/pJvHR7cZLa
— ANI (@ANI) February 10, 2024
विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक के संसदीय नेता आज संसद में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय में मिलेंगे। कांग्रेस ने आज लोकसभा में सांसदों के लिए सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।
संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के साथ 31 जनवरी से शुरू हुआ था। यह सत्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को सदन में अंतरिम बजट पेश किया था।