Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha: आंध्र प्रदेश और ओडिशा में SC-ST सूचियों में संशोधित करने वाले दोनों विधेयक लोकसभा में पेश

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Thu, 08 Feb 2024 04:12 PM (IST)

    आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की सूची में संशोधन करने के प्रावधान वाले विधेयक को लोकसभा में गुरुवार को पेश किया गया। संवि ...और पढ़ें

    Hero Image
    आंध्र प्रदेश और ओडिशा में SC-ST सूचियों में संशोधित करने वाले दोनों विधेयक लोकसभा में पेश

    पीटीआई, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की सूची में संशोधन करने के प्रावधान वाले विधेयक को लोकसभा में गुरुवार को पेश किया गया। संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2024 और संविधान (अनुसूचित जनजाति-जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2024 को इससे पहले उच्च सदन (Rajya Sabha) में ध्वनिमत से पारित कर दिया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आंध्र प्रदेश से संबंधित है यह विधेयक

    मालूम हो कि संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक 2024 आंध्र प्रदेश से संबंधित है, जो आंध्र प्रदेश में अनुसूचित जनजातियों की सूची को संशोधित करने का प्रयास करता है। इसमें इसमें पोरजा, बोंडो पोरजा, खोंड पोरजा और पारांगजीपरेजा, सावारास, कापू सावारास, मानिया सावारास, कोंडा सावारास और खुट्टो सावर को जनजाति सूची शामिल करने का प्रस्ताव किया गया है।

    ओडिशा में PVTG समूहों को किया गया शामिल

    वहीं, दूसरा विधेयक संविधान (अनुसूचित जनजाति-जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2024 ओडिशा से संबंधित है, जो राज्य में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की सूची को संशोधित करने का प्रयास करता है। इस विधेयक के माध्यम से सूची में चार समूहों को जोड़ा जा रहा है। ये सभी विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) का हिस्सा हैं और आजादी के 75 साल बाद इन्हें अनुसूचित सूची में जोड़ा गया है। 

    यह भी पढ़ेंः मिस्टर खरगे, क्या आप PM बनना चाहते हैं? जब देवेगौड़ा ने सदन में पूछा सवाल; कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी