विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाड्रा मामले में कांग्रेस में विरोध के सुर, सदन की कार्यवाही स्थगित

By Edited By:
Published: Mon, 12 Aug 2013 10:21 AM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2013 03:31 PM (IST)

मॉनसून सत्र के दूसरे सप्ताह की शुरुआत भी हंगामे के साथ हुई। किश्तवाड़ हिंसा को लेकर दोनों सदनों में जमकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मॉनसून सत्र के दूसरे सप्ताह की शुरुआत भी हंगामे के साथ हुई। किश्तवाड़ हिंसा को लेकर दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। इसके चलते राज्यसभा की कार्यवाही 12.41 मिनट तक और लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस बीच, रॉर्बट वाड्रा के मुद्दे पर कांग्रेस के भीतर विरोध के सुर सुनाई दिए। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरे रखा। इसके अलावा तेलंगाना मुद्दे पर भी सदन में जमकर हंगामा हुआ।

पढ़ें : सेबी एक्ट में संशोधन बिल आज होगा पेश

वाड्रा मुद्दे पर गुड़गांव स्थित कांग्रेस सांसद राव इंद्रजीत ने कहा कि लैंड डील के मुद्दे पर जो भी दोषी है उसे न्यायिक जांच के आधार पर सजा मिले।

पढ़ें : वाड्रा मामले पर स्वामी ने साधा सोनिया पर निशाना

गौरतलब है कि पिछला पूरा सप्ताह सत्र पाक हमले पर रक्षा मंत्री के विवादस्पद बयान के ही भेट चढ़ गया। विपक्ष ने एंटनी पर जमकर निशाना साधा और उनसे पाक का बचाव करने के लिए देश भर से माफी मांगने की बात कही। इसके बाद एंटनी ने अपना बयान बदला और पाक को ही सीमा पर हुए हमले का जिम्मेदार ठहराया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर