विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मुलायम सिंह यादव' ने आनलाइन लूडो खेल पाकिस्तानी लड़की से किया प्यार, अवैध रूप से भारत लाने पर हो गई गिरफ्तारी

By AgencyEdited By: Shashank Mishra
Published: Sun, 22 Jan 2023 11:03 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2023 01:49 PM (IST)

पुलिस के मुताबिक पाकिस्तानी लड़की नेपाल की सीमा को पार करके भारत में घुसी थी। जांच में पता चला है ...और पढ़ें

पुलिस ने 19 साल की इकरा जीवानी को फारेन रीजिनल रेजिस्ट्रेशन आफिस के अफसरों को सौंप दिया है।
पुलिस ने 19 साल की इकरा जीवानी को फारेन रीजिनल रेजिस्ट्रेशन आफिस के अफसरों को सौंप दिया है।

बेंगलुरु, आइएएनएस। बेंगलुरु पुलिस ने सोमवार को एक युवक को पाकिस्तानी लड़की को फर्जी पहचान के साथ भारत लाने के लिए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 25 साल के मुलायम सिंह यादव के रूप में की है, जो उत्तर प्रदेश का निवासी है और सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता है। बता दें कि मुलायम ने 19 साल की इकरा जीवानी अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत में घुसाया। पुलिस ने लड़की को एक सरकारी महिला गृह में भेज दिया है। 

आनलाइन लूडो खेलने से आया संपर्क में, बाद में की शादी  

पाकिस्तानी युवती ने कुछ ही महीने पहले एक गेमिंग एप पर लूडो खेलते हुए उत्तर प्रदेश के युवक से मुलाकात के बाद उससे शादी कर ली थी। पुलिस के मुताबिक पाकिस्तानी लड़की नेपाल की सीमा को पार करके भारत में घुसी थी। जांच में पता चला है कि गेमिंग एप पर यादव ने इकरा से दोस्ती कर ली थी और बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश के रहने वाले मुलायम यादव ने युवती को नेपाल बुला लिया था।

वहीं पर दोनों ने शादी कर ली। यह जोड़ा बिहार के बीरगंज में जाने के लिए भारतीय सीमा के अंदर घुसा और फिर वहां से पटना पहुंचा। बाद में यादव और इकरा बेंगलुरु आए और यहीं जुनासंड्रा में एक किराये के घर में रहने लगे।

मुलायम सिंह यादव ने भी सितंबर, 2022 से सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करना शुरू कर दिया। मुलायम ने अपनी पाकिस्तानी बीवी इकरा का नाम बदलकर रवा यादव करने के बाद उसके लिए एक आधार कार्ड का इंतजाम कर लिया था। उसकी मदद से उसने अपनी पत्नी के लिए भारतीय पासपोर्ट के लिए भी आवेदन किया था। इकरा केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के निशाने पर तब आ गई जब वह पाकिस्तान में अपने परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी।

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने कर्नाटक की खुफिया एजेंसी को अलर्ट कर दिया। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों का कहना है कि आगे की जांच यह पता करने के लिए जारी है कि वह पाकिस्तान के किसी जासूसी गिरोह का हिस्सा तो नहीं है।

ये भी पढ़ें- Budget 2023: हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी में कमी की मांग, महामारी पूल और डिविडेंड पर टैक्स छूट की उम्मीद

ये भी पढ़ें- Fact Check: नेपाल में हुए हादसे की पुरानी तस्वीर को पोखरा प्लेन क्रैश से जोड़कर किया जा रहा शेयर