Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Anti-Piracy Operation: पाकिस्तानी और ईरानी दल ने भारतीय नौसेना के जांबाजों को कहा 'Thank You', भारत ने कुछ यूं दिया जवाब

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Sun, 18 Feb 2024 03:27 PM (IST)

    Anti-Piracy Operation हाल ही में भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरो के खिलाफ अभियान चलाया था जिसमें उन्होंने हाईजैक जहाज और उसपर सवार लोगों की जान बचाई थी।नौसेना ने इसका वीडियो भी शेयर किया है। इस अभियान में पाकिस्तानी और ईरानी चालक दल को भी भारतीय नौसेना ने समुद्र में सोमालियाई लुटेरों से बचाया था।पाकिस्तानी और ईरानी चालक दल ने उन्हें बचाने के लिए भारतीय नौसेना को धन्यवाद दिया है।

    Hero Image
    भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार (फाइल फोटो)

    एएनआई, नई दिल्ली। Anti-Piracy Operation: पाकिस्तानी और ईरानी दल ने सोमाली समुद्री डाकुओं से बचाने के लिए भारतीय नौसेना के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस आभार पर भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार (Indian Navy Chief Admiral R Hari Kumar) ने रविवार को इस बात पर जोर दिया कि वे संकट में पड़े किसी भी व्यक्ति की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, उन्होंने कहा कि उन्हें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि क्षेत्र सेफ है, सिक्युर, फ्री और ओपन है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नौसेना प्रमुख ने न्यूज एजेंसी एएनआई को आगे बताया कि इस प्रक्रिया में उन्हें एहसास हुआ कि ईरानी और पाकिस्तानी चालक दल जैसे विभिन्न राष्ट्रीयताओं वाले कुछ मछली पकड़ने वाले जहाज थे। पाकिस्तानी चालक दल को सोमाली समुद्री डाकू द्वारा अपहरण कर लिया गया था। और उसके बाद उनका उपयोग अन्य बड़े जहाजों पर समुद्री डकैती के हमलों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ने समुद्री डाकुओं से उनके हथियार सरेंडर कराए और "सभी तीन जहाजों के चालक दल को रिहा कर दिया।"

    'हम सभी की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध'

    नौसेना प्रमुख ने कहा, "इसलिए आप वह हमें धन्यवाद दे रहे हैं...यह सुनिश्चित करना हमारा काम है कि जो कोई भी संकट में है, हम उनकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि यह क्षेत्र सुरक्षित और स्वतंत्र हो।" 

    'MILAN24' नाम से होने जा रहा है सबसे बड़ा युद्धाभ्यास

    विशाखापत्तनम में 'MILAN24' इंडियन नेवी युद्धाभ्यास करने जा रही है। इस युद्धाभ्यास के लिए मंच तैयार हो चुका है जो अब तक का सबसे बड़ा बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास होने वाला है। इस मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार ने इस भव्य सभा के महत्व पर प्रकाश डाला। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, नौसेना प्रमुख ने टिप्पणी की, "मिलन अभ्यास वास्तव में अब तक का सबसे बड़ा नौसैनिक अभ्यास है।"

    ऑस्ट्रेलिया का युद्धपोत पहुंचा विशाखापत्तनम

    रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी का एन्जैक-क्लास फ्रिगेट एचएमएएस वाररामुंगा रविवार को विशाखापत्तनम पहुंच गया। बता दें कि यह युद्धपोत 'मिलन 2024' बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास में हिस्सा लेने वाला है।

    पूर्वी नौसेना कमान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,"भारतीयनौसेना की सनराइज कमांड रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी (आरएएन) के एन्जैक क्लास फ्रिगेट एचएमएएस वाररामुंगा का गर्मजोशी से स्वागत करती है। #MILAN2024 में जहाज की भागीदारी दोनों देशों और नौसेनाओं के बीच करीबी #समुद्री साझेदारी का प्रतिबिंब है।"

    यह भी पढ़ें- SC Verdict: 'सैलरी पाने वालों से कम नहीं हाउसवाइफ का काम', सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणियों के योगदान को कम आंकने पर लगाई लताड़