Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    गुरु अर्जन देव शहीदी दिवस पर भारत के 215 सिख तीर्थयात्री जाएंगे पाकिस्तान, जारी किया गया वीजा

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Tue, 06 Jun 2023 01:09 PM (IST)

    गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस के आयोजन को देखते हुए नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने भारत के 215 सिख तीर्थयात्रियों के लिए वीजा जारी किया हैं। यह ...और पढ़ें

    गुरु अर्जन देव शहीदी दिवस पर भारत के 215 सिख तीर्थयात्री जाएंगे पाकिस्तान, जारी किया गया वीजा

    नई दिल्ली, एजेंसी। गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर पाकिस्तान एक वार्षिक उत्सव का आयोजन करने जा रहा है। 8 से 17 जून, 2023 तक चलने वाले इस उत्सव में भारत के सिख तीर्थयात्री भी भाग लेंगे। इसी को देखते हुए नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने भारत के 215 सिख तीर्थयात्रियों के लिए वीजा जारी किया हैं।

    इन पवित्र स्थलों का करेंगे दौरा

    इस अवसर पर पाकिस्तानी उच्चायोग के चार्ज डी अफेयर्स सलमान शरीफ ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए कामना की। इस दौरान सिख तीर्थयात्री, गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा ननकाना साहिब और गुरुद्वारा करतारपुर साहिब सहित कई पवित्र स्थलों का दौरा करेंगे।

    गुरु अर्जन देव शहीदी दिवस 2023

    सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव थे। गुरु अर्जन देव जी गुरु परंपरा का पालन करते हुए कभी भी गलत चीजों के आगे नहीं झुके। मुगलशासक जहांगीर के आगे न झुकते हुए उन्होंने ने शरणागत की रक्षा के लिए स्वयं का बलिदान दे दिया। हमेशा मानव सेवा के पक्षधर रहे गुरु अर्जन देव सच्चे बलिदानी थे। उनसे ही सिख धर्म में बलिदान की परंपरा का आगाज हुआ।