Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Pahalgam Attack LIVE : जातिगत जनगणना कराएगी मोदी सरकार, केंद्रीय कैबिनेट का फैसला

पहलगाम हमले के बाद दिल्ली में हाईलेवल बैठकों का दौर जारी है। पीएम मोदी की तीन बैठकों में सख्त फैसले लिए गए। आज कैबिनेट की भी बैठक हुई। बैठक में पहलगाम हमले के लेकर पाकिस्तान के खिलाफ प्लानिंग बनाई गई।

By Shubhrangi Goyal Wed, 30 Apr 2025 04:22 PM (GMT+05:30)
News Article Hero Image

Pahalgam Terror Attack LIVE Updates पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक बुलाई। इसके बाद राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीपीए), आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) की बैठक हुई।

इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ प्लानिंग बनाई गई। 

30 Apr 20254:22:27 PM
जाति जनगणना को लेकर केंद्र का बड़ा फैसला

 नरेंद्र मोदी सरकार ने जाति जनगणना करने का फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी है।  

30 Apr 20253:39:23 PM
भारत ने पहलगाम हमले को 26/11 के बाद का सबसे बड़ा आतंकी हमला बताया

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पहलगाम हमले को 26/11 के बाद का सबसे बड़ा आतंकी हमला बताया। भारत की डिप्टी परमानेंट रिप्रेजेंटेटिव योजना पटेल ने कहा, पहलगाम का आतंकी हमला नागरिकों पर सबसे बड़ा हमला है।

30 Apr 20252:45:29 PM
रूस नहीं जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से तनातनी जारी है। इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस का दौरा रद कर दिया है। पीएम मोदी 9 मई को जर्मनी पर विजय की 80वीं वर्षगांठ के जश्न में शामिल होने के लिए मॉस्को जाने वाले थे।

30 Apr 20252:27:59 PM
NIA की टीम बैरसन दौरे पर

 राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए के एक दल ने आज बैसरन पहलगाम का दौरा किया है।

30 Apr 20252:08:51 PM
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन
  • आलोक जोशी,अध्यक्ष: पूर्व R&AW प्रमुख
  • एयर मार्शल पी.एम. सिन्हा: पूर्व पश्चिमी एयर कमांडर
  • लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. सिंह: पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर
  • एडमिरल मोंटी खन्ना: सैन्य सेवाओं से सेवानिवृत्त अधिकारी
  • राजीव रंजन वर्मा :रिटायर्ड अधिकारी, भारतीय पुलिस सेवा
  • मनमोहन सिंह रिटायर्ड अधिकारी, भारतीय पुलिस सेवा
  • बी. वेंकटेश वर्मा: सेवानिवृत्त IFS अधिकारी
30 Apr 20251:36:03 PM
सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का बदलाव किया

सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (National Security Advisory Board) में बदलाव किया है। पूर्व रॉ (R&AW) प्रमुख आलोक जोशी को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

30 Apr 20251:22:18 PM
CCS की बैठक के बाद पीएम आवास से रवाना हुए केंद्रीय मंत्री

 केंद्रीय मंत्री और नेता सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास 7 एलकेएम से रवाना हुए।

#WATCH | Delhi: Union Ministers and leaders leave from 7 LKM, Prime Minister Narendra Modis residence after attending the Cabinet Committee on Security (CCS) meeting. pic.twitter.com/J3tfF10tu3

— ANI (@ANI) April 30, 2025
30 Apr 20251:09:01 PM
पंजाब पाकिस्तान सीमा पर एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात करेगा।

पंजाब सरकार पंजाब से सटे पाकिस्तानी सीमा पर एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात करेगी। पंजाब सीएमओ के एक बयान में कहा गया है, पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियार और ड्रग्स भेजने की साजिश विफल हो जाएगी; ड्रोन को मार गिराने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात किए जाएंगे।

30 Apr 202512:49:08 PM
NIA ने सीन रिक्रिएट किया

एनआईए ने पहलगाम में आतंकी हमले वाली जगह बैसरन में क्राइम सीन को फिर से रिक्रिएट किया। फोरेंसिक विशेषज्ञ भी मौके पर मौजूद हैं।

30 Apr 202512:24:32 PM
सीसीएस के बाद CCPA की बैठक शुरू

पहलगाम हमले को लेकर पहले सीसीएस की बैठक हुई। इस बैठक के बाद अब सीसीपीए की बैठक चल रही है।

30 Apr 202512:23:35 PM
सीसीएस की बैठक में कौन-कौन शामिल

सीसीएस की बैठक में पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us