Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Padma Awards2025: शेखर कपूर से लेकर अजित कुमार तक; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन हस्तियों को पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित

    इस साल 139 व्यक्तियों का चयन पद्म पुरस्कारों के लिए किया गया था जिनमें 7 पद्म विभूषण 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं। पद्म पुरस्कारों का वितरण दो चरणों में किया जाएगा। सोमवार को आज 71 विभूतियों को सम्मानित किया गया। सभी 71 विभूतियों को सोमवार को उपराष्ट्रपति धनखड़ पीएम मोदी गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य की मौजूदगी में राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार दिए गए।

    By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Mon, 28 Apr 2025 07:50 PM (IST)
    Hero Image
    Padma Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को देश के 71 विभूतियों को सम्मानित किया।(फोटो सोर्स: राष्ट्रपति भवन एक्स हैंडल)

    एएनआई, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों के एलान के बाद आज (28 अप्रैल) पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस साल 139 व्यक्तियों का चयन पद्म पुरस्कारों के लिए किया गया था, जिनमें 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पद्म पुरस्कारों का वितरण दो चरणों में किया जाएगा। सोमवार को आज 71 विभूतियों को सम्मानित किया गया।

    इन हस्तियों को किया गया सम्मानित

    सुजुकी मोटर के पूर्व प्रमुख स्वर्गीय ओसामु सुजुकी, प्रसिद्ध गायक स्वर्गीय पंकज उधास और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी उन 71 प्रमुख हस्तियों में शामिल थे जिन्हें सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।

    सभी 71 विभूतियों को सोमवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य की मौजूदगी में राष्ट्रपति भवन के राजसी दरबार हॉल में पुरस्कार दिए गए।

    वरिष्ठ अभिनेता शेखर कपूर, एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और एआईजी हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डी नागेश्वर रेड्डी, वायलिन वादक लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम और तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण, जिन्हें बलैया के नाम से भी जाना जाता है, अन्य प्रमुख व्यक्ति थे जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    इन चार हस्तियों को मिला पद्म विभूषण अवॉर्ड

    • सुजुकी (मरणोपरांत)
    • सुब्रमण्यम
    • रेड्डी
    • एम टी वासुदेवन नायर (मरणोपरांत)

    इन हस्तियों को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड

    • पंकज उधास (मरणोपरांत)
    • सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत)
    • बालकृष्ण कपूर
    • पूर्व हॉकी खिलाड़ी पी आर श्रीजेश
    • तमिल अभिनेता एस अजित कुमार

    • जाइडस लाइफसाइंसेज के चेयरपर्सन पंकज पटेल
    • भारतीय-अमेरिकी इंजीनियर विनोद धाम

    यह भी पढ़ें: दिल्ली पहुंचे साउथ एक्टर Ajith Kumar, पद्म भूषण से सम्मानित किए जाएंगे अभिनेता