Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Padma Awards 2023: पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन, जानें किसे और कब मिलता है यह अवार्ड

    Padma Awards 2023 देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान में से एक माने जाने वाले पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। यह पुरस्कार किसे मिलता है और इसका नामांकन कैसे किया जाता है इसके लिए पूरी खबर पढ़ें।

    By Mahen KhannaEdited By: Updated: Thu, 15 Sep 2022 11:13 AM (IST)
    Hero Image
    पद्म पुरस्कार के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन।

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। पद्म पुरस्कार (Padma Awards 2023) को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान में से एक माना जाता है। भारत रत्न के बाद पद्म पुरस्कार (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) की गिनती सबसे बड़े नागरिक पुरस्कारों के रूप में होती है। पद्म पुरस्कार पाने के लिए उसके नामांकन की आज अंतिम तारीख है। जो भी लोग खुद को इसके हकदार मानते हैं, उनके लिए आज यानी 15 सितंबर का दिन नामांकन का अंतिम मौका है। आइए जानें किसे ये अवार्ड मिलता है और कैसे इसका नामांकन करना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन लोगों को मिलता है पुरस्कार

    यह पुरस्कार सभी क्षेत्रों और विषयों, जैसे कला, साहित्य और शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, खेल, विज्ञान और इंजीनियरिंग आदि में असाधारण उपलब्धियों और सेवा के लिए दिया जाता है। डाक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं। आमतौर पर यह अवार्ड मरणोपरांत नहीं दिए जाते हैं।

    कैसे होता है नामांकन और चयन

    पद्म पुरस्कारों के लिए हर साल 1 मई से 15 सितंबर तक नामांकन दर्ज किया जाता है। इसके बाद पद्म पुरस्कार समिति जिसका गठन हर साल प्रधानमंत्री करते हैं उसके सामने सिफारिशों को रखा जाता है। इसके बाद सिफारिशें प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के समक्ष पेश की जाती हैं। जिसके बाद हर साल 26 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति इसे प्रदान करते हैं। ज्यादातर यह समारोह अप्रैल-मार्च में होता है।

    यहां करें नामांकन

    नामांकन करने का तरीका काफी आसान है और इस कोई भी व्यक्ति जो खुद को इसका हकदार मानता है, कर सकता है। इसके लिए आनलाइन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर जाकर नामांकन दाखिल करना होता है।