विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pariksha Pe Charcha 2024: 29 जनवरी को होगा 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम, 2.26 करोड़ से ज्यादा हुए रजिस्ट्रेशन

By Jagran News Edited By: Anurag Gupta
Published: Sun, 14 Jan 2024 10:18 PM (IST)

बोर्ड एग्जाम को लेकर अक्सर बच्चों के भीतर डर और तनाव दोनों होता है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बच्चों ...और पढ़ें

29 जनवरी को होगी 'परीक्षा पे चर्चा' (फाइल फोटो)
29 जनवरी को होगी 'परीक्षा पे चर्चा' (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दिल्ली में होगा 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम का सातवां संस्करण
  2. दो करोड़ 26 लाख से ज्यादा छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बोर्ड एग्जाम को लेकर अक्सर बच्चों के भीतर डर और तनाव दोनों होता है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बच्चों के भीतर से इस डर और तनाव को समाप्त करने के लिए हर साल 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम करते हैं और इस कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों को शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है।

कितने छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन

इस बार 29 जनवरी को 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम का सातवां संस्करण होने वाला है। जिसमें शिरकत करने के लिए देशभर से छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दो करोड़ 26 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी से 'परीक्षा पे चर्चा' में संवाद करेंगी गोरखपुर की शिवांगी, यूपी के दो विद्यार्थियों का हुआ है चयन

बकौल शिक्षा मंत्रालय ने 11 दिसंबर, 2023 से लेकर 12 जनवरी, 2024 तक MyGov पोर्टल पर एक प्रतियोगिता के माध्यम से 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। बता दें कि इस कार्यक्रम के लिए कक्षा छठवीं से लेकर कक्षा बारहवीं तक के छात्र शिरकत कर सकते हैं। ऐसे में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है।

मंत्रालय के मुताबिक, इस साल 4000 से अधिक प्रतिभागी प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करेंगे। इस बार 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम 29 जनवरी को दिल्ली के 'भारत मंडपम' में आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: परीक्षा पे चर्चा प्रोगाम के लिए आए बंपर आवेदन

'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के बारे में

यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें देश और विदेश दोनों के ही छात्र, शिक्षक और अभिभावक प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षाओं और स्कूल के बाद के जीवन से संबंधित चिंताओं पर चर्चा करते हैं। परीक्षा पे चर्चा युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल तैयार करने की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बड़ी पहल 'एग्जाम वॉरियर्स' का हिस्सा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।