Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Operation Sindoor पर सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस: 'ये हमला जरूरी था, हमने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया...', बोले विदेश सचिव

Operation Sindoor Indian Army Briefing आतंकियों का गड़ बन चुके पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में नौ आतंकी शिविरों पर सेना ने हमला किया। Operation Sindoor के नाम से सेना द्वारा चलाए गए इस अभियान के बारे में सेना ने प्रेस ब्रीफिंग दी।

By Mahen Khanna Wed, 07 May 2025 11:31 AM (IST)
News Article Hero Image

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बीती रात भारतीय सेना ने पाक को कड़ा सबक सिखाया है। आतंकियों का गड़ बन चुके पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में नौ आतंकी शिविरों पर सेना ने हमला किया। 

Operation Sindoor के नाम से सेना द्वारा चलाए गए इस अभियान के बारे में प्रेस ब्रीफिंग विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने पूरी जानकारी दी।

7 May 202511:31:13 AM
Operation Sindoor: सेना ने कहा- आतंक की कमर तोड़नी जरूरी था

भारतीय सेना ने कहा कि आतंक की कमर तोड़नी जरूरी था इसलिए ये हमला किया गया। पीओके में भारतीय सेना ने घुसकर आतंक के ठिकानों को तबाह किया है।

7 May 202511:14:05 AM
Operation Sindoor LIVE मुजफ्फराबाद में था लश्कर का ट्रेनिंग सेंटर, जिसे किया गया तबाहः सेना
सोफिया और व्‍योमिका ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) में  सबसे पहला सवाई नाला मुजफ्फराबाद में लश्कर का ट्रेनिंग सेंटर था। सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम हमले के आतंकियों ने यहीं ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने कहा कि सेना ने इसी ट्रेनिंग सेंटर को तबाह किया।
7 May 202511:10:37 AM
Operation sindoor LIVE Updates लॉन्चपैड और ट्रेनिंग सेंटर्स टारगेट किए गएः कर्नल सोफिया

कर्नल सोफिया ने कहा कि पाकिस्तान में तीन दशकों से आतंकवादियों का निर्माण हो रहा है। पाकिस्तान और पीओके में नौ टारगेट पहचाने गए थे और इन्हें हमने तबाह कर दिया। लॉन्चपैड और ट्रेनिंग सेंटर्स टारगेट किए गए।

7 May 202511:07:16 AM
Operation Sindoor: ये हमला जरूरी थाः सेना

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि ये हमला करना जरूरी था। रात 1:03 बजे और 1:30 बजे के बीच ऑपरेशन सिंदूर किया गया। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीय पर्यटकों के परिजनों को न्‍याय देने के लिए यह ऑपरेशन हुआ। 

7 May 202511:02:30 AM
Operation Sindoor कार्रवाई बेहद नपी-तुली और जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से की गईः विदेश सचिव
blog images

विदेश सचिव ने कहा- हमने आतंकियों को रोकने के लिए अपने अधिकार का इस्‍तेमला किया। यह कार्रवाई बेहद नपी-तुली और जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से की गई है। कार्रवाई सिर्फ आतंकवाद के ढांचे को खत्म करने और आतंकवादियों को अक्षम बनाने पर फोकस है।

7 May 202511:00:41 AM
Operation Sindoor आतंकियों को न्याय के कठघरे में लाना बेहद जरूरी थाः विदेश सचिव

विदेश सचिव ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले से देश में आक्रोश है। भारत सरकार ने पाकिस्तान  के संबंधों को लेकर कुछ कड़े कदम उठाए हैं। पहलगाम आतंकी हमले के अपराधियों को और साजिशकर्ताओं को न्याय के कठघरे में लाना बेहद जरूरी था। पाकिस्‍तान पल्‍ला झाड़ने और आरोप लगाने में ही व्‍यस्‍त रहा है। पाकिस्‍तान स्थित आतंकी ठिकानों के बारे में हमें सूचना मिली कि आतंकी और हमले कर सकते हैं, ऐसे में इन्‍हें रोकना जरूरी था।

7 May 202510:59:25 AM
Operation sindoor कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया जैश और हिजबुल के ठिकानों को कैसे तबाह किया गया

विदेश सचिव के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 6 और 7 मई की रात को कैसे भारतीय सेना ने जैश और हिजबुल के ठिकानों को तबाह किया।

7 May 202510:55:45 AM
Operation sindoor LIVE Updates जम्‍मू-कश्‍मीर को पिछड़ा बनाए रखने के लिए हुआ पहलगाम हमलाः मिस्री

विदेश सचिव मिस्री ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा, पहलगाम आतंकी हमला बेहद कायरतापूर्ण था। हमले में परिवार के सामने लोगों की हत्‍या की गई है। इतना ही नहीं, आतंकियों ने लोगों से कहा कि इस हमले की जानकारी अपनी सरकार को दें। यह आतंकी हमला जम्मू-कश्मीर की अच्छी स्थिति और शांति को प्रभावित करने के लिए किया गया था। जम्‍मू-कश्‍मीर में पिछले साल सवा दो करोड़ से टूरिस्‍ट कश्मीर आए थे। पाकिस्‍तान की ओर किए गए इस आतंकी हमले का मकसद विकास और प्रगति को नुकसान पहुंचाकर जम्‍मू-कश्‍मीर को पिछड़ा बनाए रखना था।

7 May 202510:52:38 AM
Operation Sindoor भारत ने अपने अधिकार का उपयोग कियाः विक्रम मिस्री
विदेश सचिव मिस्री ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि भारत ने अपने अधिकार का उपयोग किया है और इसी के जरिए आतंकियों का सफाया किया गया है।
7 May 202510:49:33 AM
Operation Sindoor: 26/11 के बाद पहलगाम आतंक हमला सबसे बड़ी घटनाः विक्रम मिसरी

विदेश सचिव मिस्री ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि आप सभी का जानते हैं कि जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को लश्कर से संबंधित पाकिस्तानी और पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादियों ने भारतीय पर्यटकों पर हमला किया। आतंकियों ने 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की हत्‍या कर दी। देश में 26/11 के बाद यह आतंक की सबसे  बड़ी घटना है।

7 May 202510:47:57 AM
Operation sindoor LIVE Updates विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री दे रहे ऑपरेशन की जानकारी

विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री के साथ विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी मीडिया को ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग दे रहे हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बारे में जानकारी दी।

7 May 202510:43:18 AM
Operation sindoor LIVE Updates प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले एयर स्ट्राइक का वीडियो प्ले किया

प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले एयर स्ट्राइक का वीडियो प्ले किया गया। वीडियो 10.34 बजे शुरू हुआ और  10.36 बजे पर खत्म हुआ। कुल 2 मिनट वीडियो चला।

7 May 202510:40:30 AM
Operation Sindoor भारतीय सेना ने पीसी कर बताया कैसे चलाया ऑपरेशन सिंदूर

 भारतीय सेना ने पीसी कर बताया कैसे चलाया ऑपरेशन सिंदूर

7 May 202510:39:59 AM
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों को किया ढेर

लश्कर से संबंधित आतंकियों ने पहलगाम में भारतीय पर्यटकों पर हमला किया था। जिसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर जवाबी कार्रवाई की। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us