Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Adolf Hitler: कायरों की मौत मरा था दुनिया का तानाशाह हिटलर, आत्महत्या से कुछ समय पहले की थी प्रेमिका से शादी

    By Sonu GuptaEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sat, 29 Apr 2023 12:16 AM (IST)

    दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह हिटलर की मृत्यु कायरों की तरह हुई थी। हिटलर ने 30 अप्रैल 1945 को सोवियत सेनाओं से घिरने के बाद बर्लिन में जमीन से 50 फुट नीचे एक बंकर में खुद को गोली मारकर अपनी पत्नी इवा ब्राउन के साथ आत्महत्या कर ली थी।फाइल फोटो।

    Hero Image
    30 अप्रैल 1945 को हिटलर ने की थी आत्महत्या। फाइल फोटो।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। तानाशाही के बारे में जब भी कभी बात होती है तो हिटलर का नाम सबसे पहले सामने आता है। किसी को जर्मन तानाशाह हिटलर हीरो लगता है तो किसी को विलेन नजर आता है। हालांकि, एडोल्फ हिटलर 20वीं सदी का सबसे क्रूर तानाशाह था। 1933 में हिटलर जब जर्मनी की सत्ता पर काबिज हुआ, जिसके बाद उसने छह साल में करीब 60 लाख यहूदियों की हत्या कर दी। इनमें 15 लाख तो सिर्फ बच्चे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    50 फुट नीचे बंकर में की थी पत्नी के साथ आत्महत्या

    हिटलर के बारे में पूरी दुनिया में अलग-अलग प्रकार से चर्चाएं होती रहती है। जर्मन तानाशाह को सोवियत सेनाओं ने बर्लिन में हर तरफ से घेर लिया था। पूरी दुनिया में मौत का तांडव कर चुका हिटलर अपनी हार से टूट चुका था। वह बर्लिन में एक खुफिया बंकर में अपनी प्रेमिका ईवा ब्राउन के साथ रह रहा था जो जमीन से 50 फीट नीचे बना था। जब सोवियत सेना उसके काफी नजदीक पहुंच गईं तो हिटलर ने 30 अप्रैल 1945 को सोवियत सेनाओं से घिरने के बाद बर्लिन में जमीन से 50 फुट नीचे एक बंकर में खुद को गोली मारकर अपनी पत्नी इवा ब्राउन के साथ आत्महत्या कर ली थी।

    17 साल की उम्र में हुई थी पिता की मृत्यु

    हिटलर का जन्म 20 अप्रैल 1889 को आस्ट्रिया के वॉन में हुआ था। 17 साल की उम्र में ही सिर से पिता का साया उठ जाने के बाद वह वियना चला गया। पैसों की तंगी के कारण वह पोस्टकार्डों पर चित्र बनाकर काम चलाने लगा। यही वो समय था जब हिटलर के मन में साम्यवादियों और यहूदियों के प्रति घृणा ने जन्म लिया। प्रथम विश्व युद्ध के बाद 1933 में वह समाजवादी जर्मन वर्कर्स पार्टी को सत्ता में लाने के बाद उसने जर्मन सरकार पर आधिपत्य कर लिया।

    शादी के तुरंत बाद हिटलर ने की थी आत्महत्या

    हिटलर ने अपनी आत्महत्या करने से कुछ घंटे पहले ही अपनी प्रेमिका ईवा ब्राउन से शादी की थी। शादी के समय हिटलर जमीन से 50 फीट नीचे बने एक बंकर के कांफ्रेंस रूम में था, जिसमें वह रहता था। दूसरे विश्वयुद्ध में जर्मनी से बुरी तरह से हारने के बाद बहुत दुखी था और इसी कारण वह डिप्रेशन में चला गया था। हिटलर के आत्महत्या करने के तुरंत बाद उसकी बीवी ईवा ब्राउन ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।

    ऐसी थी हिटलर की शुरुआती जीवन

    20 अप्रैल को ऑस्ट्रिया में जन्मा हिटलर पढ़ाई में कमजोर होने के कारण अपने पिता की ही तरह सिविल सेवक नहीं बनना चाहता था। हिटलर की प्रारंभिक शिक्षा लिंज नामक स्थान पर हुई थी। पढ़ाई में कमजोर होने और संघर्ष करने के कारण वह स्कूल से ड्राप आउट हो गया। साल 1903 में पिता की मृत्यु के बाद एक आर्टिस्ट बनने के लिए वियना चला गया। हालांकि, वियना की अकादमी ऑफ फाइन आर्ट्स ने उसे सेलेक्ट नहीं किया, जिसके बाद हिटलर ने अपने भरण पोषण के लिए घरों में पेंटिंग करने का काम करने लगा।

    हर पल सताता था मौत का डर

    एडोल्फ हिटलर को अपनी मौत का बहुत डर था। कहा जाता है कि अपनी मौत के डर से वह सीधा खाना नहीं खाता था। अपने सेवकों के खाना चखने के बाद ही वह खाना खाता था। हिटलर को लगता था कि ब्रिटेन उसको मारना चाहता था, जिसके कारण वह हर समय चौकन्ना रहता था।

    हिटलर ने कराई थी 60 लाख यहूदियों की हत्या

    साल 1933 में हिटलर ने जर्मनी की सत्ता पर काबिज हुआ, जिसके बाद उसने जर्मनी में नस्लवादी साम्राज्य की स्थापना की थी। वह यहूदियों से सख्त नफरत करता था। यहूदियों के प्रति हिटलर की इस नफरत का नतीजा नरसंहार के रूप में सामने आया। होलोकास्ट इतिहास का वो नरसंहार था, जिसमें छह साल में तकरीबन 60 लाख यहूदियों की हत्या कर दी गई थी। इनमें 15 लाख तो सिर्फ बच्चे थे।