On This Day 29 July: जेआरडी टाटा का आज ही के दिन हुआ था जन्म, भारतीय हाकी टीम ने ओलंपिक में जीता था स्वर्ण
29 जुलाई भारतीय हाकी के स्वर्णिम युग की भी याद दिलाता है। अमेरिकी संसद ने अपनी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की स्थापना के लिए विधेयक आज ही के दिन पास किया था। आइए आपको बताते हैं देश-दुनिया के इतिहास में 29 जुलाई की प्रमुख घटनाएं।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारत के इतिहास में आज का दिन बेहद मायने रखता है। देश को पहली एयरलाइन देने वाले उद्योगपति जेआरडी टाटा का जन्म आज ही के दिन 1904 को पेरिस में हुआ था। 29 जुलाई भारतीय हाकी के स्वर्णिम युग की भी याद दिलाता है। अमेरिकी संसद ने अपनी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की स्थापना के लिए विधेयक आज ही के दिन पास किया था। आइए आपको बताते हैं देश-दुनिया के इतिहास में 29 जुलाई की प्रमुख घटनाएं।
भारतीय हाकी टीम ने ओलंपिक में जीता स्वर्ण
हाकी में एक समय भारत का बोलबाला था। 29 जुलाई 1980 को मास्को ओलंपिक खेलों में आखरी बार हाकी का स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय हाकी टीम ने ओलंपिक खेलों में 1928 से 1956 के बीच छह बार लगातार स्वर्ण पदक जीता। इसे भारतीय हाकी का स्वर्णिम युग कहा जाता है।
अमेरिका में अंतरमहाद्वीपीय टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई
1914 में आज ही अंतरमहाद्वीपीय टेलीफोन सेवा शुरू हुई थी। पहली बातचीत सैन फ्रांसिस्को में थामस ए वाटसन और न्यूयार्क में अलेक्जेंडर ग्राहम बेल के बीच हुई थी। इस दौरान ग्राहम बेल ने 1876 में पहले टेलीफोन से की गई ऐतिहासिक बातचीत को ही दोहराया था।
अमेरिकी संसद ने नासा की स्थापना के लिए विधेयक पास किया
1958 में आज ही अमेरिकी संसद ने अपनी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की स्थापना के लिए विधेयक पास किया था। यह अंतरिक्ष में दुनिया का सबसे अधिक मिशन भेजने वाला संस्थान है। तत्कालीन राष्ट्रपति डेविड आइजनहावर ने इसकी स्थापना को मंजूरी दी थी।
ये घटनाएं भी रही प्रमुख...
- 1949 : ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू।
- 1957 : संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।
- 1980 : मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता।
- 1981 : लंदन के सेंट पॉल कैथेड्रल में प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी। दुनिया के 75 करोड़ लोगों ने इस शादी को टेलीविजन पर सजीव देखा।
देश को पहली एयरलाइन देने वाले उद्योगपति थे जेआरडी टाटा
भारत की औद्योगिक बुनियाद रखने वाले उद्योगपतियों में से एक जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा (जेआरडी टाटा) का जन्म 1904 में आज ही पेरिस में हुआ था। वह 1925 में टाटा एंड संस से जुड़े। बेहद कड़ी मेहनत के दम पर वह 1938 में टाटा समूह के अध्यक्ष बने और उन्होंने कई उद्योगों के विकास में अहम भूमिका निभाई। जेआरडी टाटा ने 1929 में पायलट का लाइसेंस हासिल किया और वह यह लाइसेंस प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने। इसके बाद उन्होंने 1932 में भारत की पहली विमान सेवा ‘टाटा एयरलाइंस’ की शुरुआत की। 29 नवंबर, 1993 को उन्होंने अंतिम सांस ली।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।