Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    On This Day 25 July: जिम कार्बेट और दुनिया की पहली टेस्‍ट ट्यूब बेबी का आज ही हुआ था जन्‍म

    By TilakrajEdited By:
    Updated: Mon, 25 Jul 2022 08:54 AM (IST)

    On This Day 25 July प्रकृतिवादी जेम्स एडवर्ड कार्बेट (जिम कार्बेट) का जन्म 1875 में आज ही नैनीताल में हुआ था। दुनिया की पहली आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में जन्म भी आज ही के दिन हुआ था। आपको बताते हैं आज के दिन क्‍या-क्‍या हुआ...!

    Hero Image
    प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

    नई दिल्‍ली, आनलाइन डेस्‍क। जेम्स एडवर्ड कार्बेट (Jim Corbett) के प्रयासों से 1936 में भारत का पहला नेशनल पार्क (India First National Park) बना, जिसे अब जिम कार्बेट नेशनल पार्क के नाम से जाना जाता है। इसलिए भारत के इतिहास में आज यानि 25 जुलाई का दिन बेहद महत्‍वपूर्ण है। द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) आज देश की राष्‍ट्रपति पद की शपथ लेने जा रही हैं। आपको बता दें कि प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई को ही शपथ ली। इसके साथ ही विश्‍व को आज ही के दिन पहली टेस्‍ट ट्यूब बेटी (First Test Tube Baby) भी मिली थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुनिया की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी लुईस जाय ब्राउन का जन्म हुआ

    1978 में आज ही इंग्लैंड के ओल्डम में इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आइवीएफ) तकनीक के माध्यम से पहली टेस्ट ट्यूब बेबी लुईस जाय ब्राउन का जन्म हुआ था। इस क्रांतिकारी तकनीक की खोज डा. राबर्ट एडवर्डस ने की थी। इसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

    अंतरिक्ष में चहलकदमी करने वाली पहली महिला बनीं स्वेतलाना

    1984 में आज ही सोवियत अंतरिक्ष यात्री स्वेतलाना सवित्स्काया अंतरिक्ष में चहलकदमी करने वाली दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी थीं। स्वेतलाना ने अंतरिक्ष में परिक्रमा कर रहे साल्युत सेवन यान के बाहर तीन घंटे बिताए थे। यह स्वेतलाना की दूसरी अंतरिक्ष यात्र थी।

    इसलिए भी खास है 25 जुलाई का दिन

    • 1689 : फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
    • 1813 : भारत में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता कलकत्ता में आयोजित।
    • 1837 : इलेक्ट्रिक टेलीग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलतापूर्वक प्रदर्शन।
    • 1943 : इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने सत्ता छोड़ी, जिसके बाद राजा विक्टर इमैनुएल ने मार्शल पायत्रो बादोग्लिओ को नया प्रधानमंत्री बनाया।
    • 1948 : आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड बनाया।
    • 1963 : अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।
    • 1978 : दुनिया की पहली आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में जन्म।
    • 1994 : जॉर्डन और इजरायल के बीच 46 वर्ष से चल रहा युद्ध समाप्त।
    • 2000 : एयर फ्रांस का एक कॉनकार्ड विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त होकर एक होटल पर गिरा। हादसे में 109 विमान यात्रियों के अलावा होटल में मौजूद चार लोग भी जान गंवा बैठे।
    • 2007 : प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

    जिम कार्बेट के प्रयासों से भारत को मिला पहला नेशनल पार्क

    महान प्रकृतिवादी जेम्स एडवर्ड कार्बेट (जिम कार्बेट) का जन्म 1875 में आज ही नैनीताल में हुआ था। शुरू से ही पहाड़ों और जंगलों में रहने की वजह से जंगलों और जानवरों से उनका काफी लगाव रखने लगा था। गढ़वाल और कुमायुं में आदमखोर बाघों का शिकार करने के कारण वह लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हुए। हालांकि, बाद में उन्होंने बाघों के संरक्षण का फैसला किया। उन्हीं के प्रयासों से 1936 में भारत का पहला नेशनल पार्क बना, जिसे अब जिम कार्बेट नेशनल पार्क के नाम से जाना जाता है। 19 अप्रैल, 1955 को उनका निधन हो गया।